करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
चतुर्थी तिथि प्रारंभ – सुबह 4.24 बजे (4 नवंबर 2020)
चतुर्थी तिथि समाप्त – सुबह 6.14 मिनट बजे (5 नवंबर 2020)
चंद्रोदय का समय – रात 8.16 बजे
करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 5.29 बजे से शाम 6.48 बजे तक

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
करवाचौथ की तैयारियों में जुटीं महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र का बड़ा शुभ संयोग बन रहा है। 70 साल बाद करवा चौथ के दिन रोहिणी नक्षत्र और मंगल का योग एक साथ आ रहा है जो बहुत शुभ और अदभुत संयोग है। ज्योतिषों की मानें तो यह योग से करवा चौथ व्रत करने वाली महिलाओं को पूजन का हजारों गुना अधिक फल मिलेगा।

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी की तिथि 4 नवंबर, 2020 की सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर होगा और 5 नवंबर, 2020 को प्रातः बजे 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। करवा चौथ पर चंद्रोदय 8 बजकर 16 मिनट पर होगा, जिसमें आप चंद्रमा को अर्ध्य देकर अपना उपवास पूर्ण कर सकती हैं।

इस दिन यदि करवा चौथ पूजन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए रखती हैं तो कहीं-कहीं कुंवारी युवतियां सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत रखती हैं।
आइये अब करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र के अदभुत संयोग की बात करते हैं। चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्यभामा योग बन रहा है। यह योग चंदमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। और, यह पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली सुहागिनों के लिए बड़ा फलदायी होगा।

ज्योतिषों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा के मिलन के समय भी ऐसा योग बना था। अच्छी बात यह भी है कि यह योग पूरे दिन के लिए बन रहा है, जिसमें व्रत रखने पर महिलाओं को विशेष लाभ प्राप्त होगा।













