October 9, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः निर्जला एकादशी पर 25 जून की शाम को राधाकृष्ण मंदिर पर प्याऊ लगाएगी ‘शिवहरे युवा कमेटी’; विजय शिवहरे करेंगे उदघाटन

आगरा।
निर्जला एकादशी के पावन उपलक्ष्य में आज (बुधवार, 25 जून 2026) को लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर’ पर प्याऊ का आयोजन किया गया है। शिवहरे युवा कमेटी की ओर से लगने वाली इस प्याऊ पर राहगीरों को ‘रोज-मिल्क’ और ‘ठंडे-मीठे शर्बत’ की सेवा प्रदान की जाएगी। युवा भाजपा नेता एवं शिवहरे युवा कमेटी के सदस्य हर्ष गुप्ता ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी दी है। दीनदयान मंडल के युवा उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता ने बताया कि भाजपा विधायक श्री विजय शिवहरे शाम पांच बजे प्याऊ का उदघाटन करेंगे। शिवहरे युवा कमेटी ने सभी समाजबंधुओं को इस पावन सेवा में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजेगा दुर्गा पंडाल; 11

समाचार

दुखदः श्रीमती मुन्नी शिवहरे (पत्नी स्व. श्री रामाधार गुप्ता)

समाचार, समाज

यादेंः 1989 में श्री सीताराम शिवहरे बने थे राजा

समाचार

वीरेंद्र राय को सौंपी ‘झांसी हॉकी संघ’ की कमान;

समाचार, समाज

यादें…50 साल पहले दाऊजी मंदिर बना था जनकपुरी; शिवहरे

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा