September 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

आगरा की शिवहरे महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज; नंदिनी गुप्ता बनीं क्वीन; पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आगरा।
हरि (भगवान शिव), हरियाली (प्रकृति) और हरे रंग (सौभाग्य) के प्रतीक सावन में हवाओं पर सवार बादलों ने यहां-वहां बरसकर गर्मी से अकुलाई धरती को फिर उसकी रौनक बख्शी है। बारिश ने नजारों पर जमी उदास गर्द को बहा दिया है, हरियाली के गहनों में सजी प्रकृति जीवन में उत्साह, उल्लास और उमंग का संदेश दे रही है। और, इसी उमंग व उत्साह के साथ आगरा की शिवहरे महिलाओं ने शिव-पार्वती के प्रेम और अखंड सौभाग्य के पर्व ‘हरियाली तीज’ को सेलिब्रेट किया।

शिवहरे सशक्त महिला मंडल आगरा ने शनिवार को लोहामंडी में शिवहरे समाज की धरोहर ‘राधाकृष्ण मंदिर’ में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जिसमें सदस्य महिलाओं ने रंग-बिरंगे के परिधानों में भागीदारी। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान महिलाओं ने पेड़-पौधों को संरक्षित करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रीमती नंदिनी गुप्ता पत्नी श्री लवकेश गुप्ता एडवोकेट को तीज क्वीन चुना गया।
मंडल की अध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि बदलते दौर में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है, औऱ यही आज के समारोह का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि परिवार की खुशहाली के लिए आपसी सम्मान और संवाद बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष कविता गुप्ता, उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता, सचिव कंचन गुप्ता, सह सचिव शैलजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष प्रिया गुप्ता, सलाहकार अलका गुप्ता, मनोरंजन प्रभारी राशि मुखिया, कार्यक्रम प्रभारी उपासना शिवहरे कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गुप्ता , कंचन शिवहरे, दीपाली गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं। आयोजन में लगभग 50 महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन वंदना गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

हर जिले में कम से कम एक बच्चे की

समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का

समाचार

आगराः श्रीमती बबीता गुप्ता (पत्नी श्री दिलीप गुप्ता) की

समाचार

नाई की मंडी के गणेश पंडाल में पहुंचे स्थानीय

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;