August 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

पंकज गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के मथुरा प्रभारी; छोटू शिवहरे ‘खिल्लारी’ को झांसी का प्रभार

आगरा।
शिवहरे युवाओं के प्रमुख संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ ने पंकज गुप्ता को मथुरा जनपद का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता आगामी 20 सितंबर को आगरा में होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ में मथुरा के पात्र बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वहीं युवा सामाजिक कार्यकर्ता छोटू शिवहरे (खिल्लारी) को झांसी का जनपद प्रभारी बनाया है।
परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा जनपद में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले मेधावी स्वजातीय बच्चे आगरा में होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह’ के लिए अपनी प्रविष्टियां (अंकतालिका, फोटो, आधारकार्ड, मो.नं. सहित) पंकज गुप्ता को उनके मोबाइल (नंबर 9412829078) पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। समारोह में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले और यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने कहा कि परिषद का प्रयास है कि इस बार सम्मान समारोह में मथुरा से अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय बच्चों की भागीदारी हो, और इसी के चलते पंकज गुप्ता जैसे ऊर्जावान युवा साथी को जनपद में परिषद की कमान सौंपी गई है। बता दें कि एसी कारोबारी श्री पंकज गुप्ता पुत्र श्री गणेश मोहन गुप्ता का परिवार लंबे समय से मथुरा में माहोली रोड पर निवास कर रहा है। वह समय-समय पर मथुरा के शिवहरे समाज को जोड़ने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद ने उन्हें जनपद प्रभारी बनाकर कर जिले में शिवहरे कलचुरी समाज को एकजुट करने का अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए वह परिषद का आभार मानते हैं और उसे अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

झांसी की कलचुरी महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली

शिक्षा/करियर, समाचार

नेशनल में गोल्ड जीतकर रहेगी बॉक्सर बिटिया अहाना शिवहरे;

समाचार, समाज

युवा जोश से लबरेज हैं ये ‘बुजुर्ग’; भोपाल में

समाचार

फिरोजाबादः श्री संजीव गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 14 अगस्त

समाचार, समाज

भिंड के शिवहरे समाज ने मेधावी बच्चों का किया

समाचार

फिरोजाबादः श्री शिवम गुप्ता ‘लाला’ (पुत्र श्री दिनेशचंद्र गुप्ता