August 8, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप जायसवाल; वीरेंद्र राय के आग्रह पर ‘समारोह’ में उमड़े समाजबंधु

झांसी।
झांसी के कलचुरी समाजबंधुओं ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का आत्मीय अभिनंदन किया। अखिल भारतीय कलचुरी समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राय द्वारा आयोजित ‘मिलन समारोह’ की भव्य संध्या में मंत्री ने सभी से सामाजिक हित में एकजुट होने का आह्वान किया।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल इन दिनों दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने आए हुए हैं। पार्टी ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार की कमान सौंपी है। अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने बीते रोज अपने प्रतिष्ठान ‘एंबियेंस होटल’ में एक ‘मिलन समारोह’ का आयोजन कर दिलीप जायसवाल को झांसी के कलचुरी समाजबंधुओं से रूबरू कराया। दिलीप जायसवाल ने समाजबंधुओं से बात करते हुए आग्रह किया कि वे दतिया में रहने वाले अपने संबंधियों और अन्य समाजबंधुओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में अंत में सभी ने सहभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में महासभा के वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुरैना) और राष्ट्रीय महासचिव राकेश राय (सीधी) की उपस्थिति विशेष रही। संचालन एडवोकेट रामेश्वर राय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रामस्वरूप राय कक्काजी, महेश राय, चंद्रमोहन राय, श्रीराम राय, जगमोहन राय, पुष्पेंद्र राय, रवि राय, दीन शिवहरे, राकेश जायसवाल, चिम्मन शिवहरे, महेश राय, राजकुमार राय, चंद्रप्रकाश राय (खलीफा, सालिगराम राय, रामबू शिवहरे, अनिल राय, संतोष राय, अनूप शिवहरे, आनंद राय, डीएन शिवहरे (प्रधान), विशाल राय, हेमन्त राय समेत सैकड़ों समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः फिरोजाबाद के शिवम गुप्ता ‘लाला’ का निधन; अंतिम

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;