August 8, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

झांसी में कलचुरी महिलाओं के होली मिलन में फुलटूस मस्ती के नजारे; बुंदेली गीतों ने समां बांधा; जमकर हल्ला-गुल्ला…ठंडाई-रसगुल्ला

झांसी।
होली रंगों से आपूरित, रंगों में रचा-बसा, रंगों को प्रसारित करता रंगीला उत्सव है, जिसका खुमार होलिका-दहन के कई दिन बाद तक तारी रहता है। झांसी में कलचुरी महिलाओं ने फुलटूस मस्ती के साथ फूलों और रंगों से होली खेली।

मौका था झांसी में सिविल लाइंस स्थित कलचुरी महिला होली मिलन समारोह का, जो वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती वर्षा वीरेंद्र राय के संयोजन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ होटल एंबियेंस (सिविल लाइन, झांसी) में बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीति शास्त्री (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन राय (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भारतीय जायसवाल संवर्गीय महासभा) रहीं।

समारोह का शुभारंभ कलचुरी समाज के आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने मधुर बुंदेलखंडी फाल्गुनी गीतों के साथ नृत्यकर फूलों की होली खेली, एक दूसरे को चंदन/गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान ठंडाई के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का दौर भी चलता रहा।

इस अवसर पर कलचुरी महिला सभा एवं जायसवाल कलचुरी संवर्गीय महासभा की सभी महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। जिसमें श्रीमती ममता राय, डॉ दीपा राय, रेखा राय,सुमन शिवहरे, रूबी प्रसाद, डॉ रेनू शिवहरे, करुणा शिवहरे, बरखा राय, डोली, आशा, सोना महाजन, नीलम महाजन, उमा गुप्ता, हेमा शिवहरे राय, श्रद्धा, श्वेता राय, सीमा राय जी उपस्थित रही। अंत में डॉ कमलेश शिवहरे द्वारा समस्त मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया।
(झांसी से शिवहरेवाणी के लिए विशेष संवादाता विष्णु शिवहरे एड० की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः फिरोजाबाद के शिवम गुप्ता ‘लाला’ का निधन; अंतिम

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;