August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद के संजय गुप्ता (शिवहरे) की आगरा में नृशंस हत्या; धारदार हथियार से गला रेता; सुबह फैक्ट्री में मिला शव

आगरा।
आगरा में सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में सोल फैक्ट्री संचालक श्री संजय गुप्ता (शिवहरे) की बीती रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार, 12 अगस्त की सुबह करीब दस बजे फैक्ट्री पहुंचे कारीगरों ने उनके शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर विधायक श्री विजय शिवहरे भी फैक्ट्री पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके गृहनगर फिरोजाबाद ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि श्री संजय शिवहरे पुत्र स्व. श्री त्रिलोकीचंद गुप्ता आगरा में सिकंदरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया की एफ-53 साइट पर सोल फैक्ट्री संचालित करते थे। फैक्ट्री में उनके मामा का लड़का रीतेश गुप्ता निवासी औरैया भी पार्टनर था। बताया गया है कि कुछ दिनों से दोनों पार्टनरों के बीच विवाद भी चल रहा था। समाचार लिखे जाने तक रीतेश गुप्ता मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही कर रही है।
मृतक संजय गुप्ता के बहनोई श्री मनोज शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि संजय गुप्ता अपने पुत्र विभू के साथ फैक्ट्री संभालते थे। सोमवार से शनिवार तक वे फैक्ट्री में ही सोते थे औऱ शनिवार को अपने घर फिरोजाबाद जाते थे। लेकिन इस बार शनिवार को उन्होंने बेटे को तो भेज दिया लेकिन खुद घर नहीं गए थे। रविवार की रात वह फैक्ट्री के भूतल पर बने ऑफिस में सो गए थे, जबकि चौकीदार पहली मंजिल में सो रहा था। सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए कारीगर पहुचे तो चौकीदार गेट खोलने के लिए नीचे आया। उसने फैक्ट्री कार्यालय में झांककर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ पड़ा था।
फैक्ट्री के कारीगरों ने तत्काल संजय गुप्ता के परिवारीजनों को फोन पर सूचना दी। खबर मिलने पर उनके बहनोई मनोज शिवहरे और बहन नीलम शिवहरे भी फैक्ट्री पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच जानकारी होने पर विधायक श्री विजय शिवहरे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर खून के निशान घटनास्थल से काफी दूर तक मिले हैं। हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ होने का अनुमान है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वालों की संख्या एक से अधिक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों