May 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

राधाकृष्ण मंदिर के नए अध्यक्ष पद को लेकर हलचल शुरू; दावेदारी करेंगे लोहामंडी के युवा; तुषार गुप्ता ‘तनु’ के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम बनी

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर ‘मंदिर श्री राधाकृष्ण’ के नए नेतृत्व को लेकर समाज में हलचल शुरू हो गई है। लोहामंडी के तुषार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षित और ऊर्जावान युवाओं की एक मजबूत टीम दावेदारी के लिए लगभग तैयार हो चुकी है।
बीते रविवार को युवाओं की इस टीम ने एक अहम बैठक की जिसमें पूर्व अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता को मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। लोहामंडी में तुषार गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में श्री विनय गुप्ता ने मंदिर के विकास और प्रबंधन की वास्तविक चुनौतियों से युवाओं को रूबरू कराया। कहा कि स्पष्ट लक्ष्य व नीति निर्धारित कर उस पर मेहनत, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ से काम करके ही मुश्किलों को जीता जा सकता है। उन्होंने युवाओं के इरादे और हौसले की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में मंदिर प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विमर्श के बाद तुषार गुप्ता ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य श्री विनय गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुआ था और हम चाहते हैं कि उनके मार्गदर्शन में ही उनका यह मिशन अपने अंजाम पर पहुंचे। बैठक में तय हुआ कि युवा टीम के मार्गदर्शन के लिए संरक्षकों की एक टीम तैयार की जाएगी जिसमें श्री विनय गुप्ता के साथ बैठक में मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश गुप्ता, श्री रमन गुप्ता और श्री वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट भी इसमें शामिल रहेंगे। इनके अलावा अन्य अनुभवी समाजजनों को भी इस 11 सदस्यीय संरक्षक मंडल में शामिल किया जाएगा।

बैठक में सभी युवाओं ने तुषार गुप्ता के नेतृत्व में काम करने पर सहमति जाहिर की। बता दें कि तुषार गुप्ता राधाकृष्ण मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री रामनाथ गुप्ता के पौत्र हैं, वह लोहा कारोबारी होने के साथ जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। अपना मेकअप स्टूडियो संचालित करते हैं। मंदिर से उनका पुराना और गहरा लगाव-जुड़ाव है। श्री अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता वाली मौजूदा कार्यकारिणी के सहयोग में भी वह तत्पर रहते हैं।

बैठक में कहा गया कि मंदिर के अपने नियमित खर्चे हैं, लेकिन आय का कोई नियमित स्रोत नहीं है। एक दीर्घकालिक नीति पर काम करके ही मंदिर की आय को बढ़ाया जा सकता है, लिहाजा नई टीम को मंदिर में पूजा-पाठ, भोग-प्रसादी, भगवानजी के पोशाक-श्रृंगार आदि व्यवस्था के लिए तत्काल धन की आवश्यकता होगी। तय हुआ कि कार्यकारिणी में शामिल होने वाले युवाओं से 5100 रुपये की सालाना सेवा ली जाएगी, संरक्षकों को 11000 रुपये का वार्षिक योगदान करना होगा। बैठक में सभी युवाओं ने इस निर्णय का ना केवल समर्थन किया, बल्कि मौके पर ही 5100-5100 रुपये जमा भी करा दिए।
इस तरह बैठक में तुषार गुप्ता के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित हो गई, जो निम्न प्रकार हैः-
(1) तुषार गुप्ता ‘अध्यक्ष’ (आलमगंज), (2) रवि शिवहरे (सिकंदरा), (3) अनिरुद्ध गुप्ता ‘सफल’ (कैलाशपुरी), (4) डा. अजय गुप्ता (दीक्षा अस्पताल), (5) विकास गुप्ता शिवहरे (पी एंड पी ग्रुप), (6) अंकित शिवहरे (सेक्टर-8), (7) शिवम शिवहरे (पश्चिमपुरी), (8) हर्ष शिवहरे (कपिल डेयरी), (9) अमित गुप्ता गोल्डी (आलमगंज), (10) मनीष गुप्ता (जीएस डेली), (11) विकास गुप्ता विक्की (लोहामंडी), (12) हिमांशु गुप्ता (लोहामंडी), (13) जितेंद्र गुप्ता जीतू (गार्डेनिया, सेक्टर-16), (14) अमित गुप्ता (आलमगंज), (15) हनीष गुप्ता (आलमगंज), (16) प्रकाश गुप्ता (कैलाशपुरी), (17) अंकित गुप्ता (छीपीटोला), (18) आशीष गुप्ता (आलमगंज), (19) पंखुर गुप्ता (आलमगंज), (20) राजू शिवहरे (आलमगंज) और (21) विशाल गुप्ता (नाई की मंडी)। ये सभी बैठक में मौजूद थे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field

    समाचार

    आगराः श्रीमती मिथलेश गुप्ता की उठावनी 31 मई को

    समाचार, समाज

    जुलाई से पहले हो सकता है राधाकृष्ण मंदिर के

    समाचार, समाज

    शिवहरे युवाओं ने गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ; भीषण

    शिक्षा/करियर, समाचार

    कलचुरी समाज के टॉपर बच्चों को अपने यहां निःशुल्क

    समाचार

    बांदा में समाजसेवी रामसेवक शिवहरे ने जिला अस्पताल को

    समाज, समाचार

    ‘ट्री-मैन’ डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कराई अनाथ बेटी