August 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

रोहित शिवहरे लगातार पांचवीं बार बने सपा की आगरा महानगर इकाई के सचिव; ‘अखिलेश भैया’ को फिर सत्ता में लाने का संकल्प जताया

आगरा।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता रोहित शिवहरे को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर एक बार फिर आगरा महानगर कार्यकारिणी का सचिव मनोनीत किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें लगातार पांचवी बार महानगर कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया गया है। शिवहरे समाज एकता परिषद ने रोहित शिवहरे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं।

बता दें कि नाई की मंडी में शिवहरे गली निवासी रोहित शिवहरे (पुत्र स्व. श्री विनोद कुमार गुप्ता ‘लाला घड़ी वाले’) वर्ष 2012 से सपा में सक्रिय हैं। आज सपा में एक कर्मठ और समर्पित युवा नेता के तौर पर उनकी विशेष पहचान है। उन्हें वर्ष 2016 में पहली बार तत्कालीन सपा प्रमुख एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर महानगर कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। वर्ष 2021 में वह पहली बार महानगर इकाई के सचिव नियुक्त हुए, और तब से लगातार इस पद पर बने हुए हैं। दो दिन पूर्व नई महानगर कार्यकारिणी में भी उन्हें इसी पद पर बरकरार रखा गया।

रोहित शिवहरे का कहना है कि वह सपा प्रमुख श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य समाजवादी पार्टी को फिर सत्ता में लाना है, और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है ताकि आगरा और प्रदेश एक बार फिर विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। रोहित ने यह भी कहा कि वह शिवहरे समाज से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सपा से जोड़ने का प्रयास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

भिंड के शिवहरे समाज ने मेधावी बच्चों का किया

समाचार

फिरोजाबादः श्री शिवम गुप्ता ‘लाला’ (पुत्र श्री दिनेशचंद्र गुप्ता

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया