July 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार

शिवहरे युवा कमेटी ने निर्जला एकादशी पर मिल्क-रोज से बुझाई राहगीरों की प्यास; विजय शिवहरे बोले-सेवा ही संगठन का मूल मंत्र

आगरा।
जल की बूंद-बूंद का महत्व बताने वाले और जल संरक्षण का संदेश देने वाले पावन पर्व ‘निर्जला एकादशी’ पर शिवहरे युवा कमेटी ने राधाकृष्ण मंदिर के बाहर ठंडे-मीठे ‘मिल्क-रोज’ से राहगीरों की प्यास बुझाने का पुण्य-कार्य किया। विधायक विजय शिवहरे ने प्याऊ का उदघाटन करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। त्याग, संयम, भक्ति और परोपकार के पावन पर्व ‘निर्जला एकादशी’ पर शिवहरे युवाओं का यह कार्य हिंदू धर्म एवं संस्कृति के लिए समर्पण को दर्शाता है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

शिवहरे युवा कमेटी के सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी हर्ष गुप्ता (कपिल डेयरी) ने विधायक विजय शिवहरे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने आज ही विधायकजी को लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है, उनके यहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, समाज के प्रति यह उनका विशेष अनुराग है जिसकी वजह से उन्होंने ऐसी व्यस्तता में भी हमारे लिए समय निकाला। इससे पूर्व शाम चार बजे विधायक विजय शिवहरे ने राहगीरों को मिल्क-रोज वितरित कर प्याऊ का उदघाटन किया। इस दौरान स्थानीय पार्षद विक्रांत शिवहरे और पार्षद शरद चौहान भी मौजूद थे।

युवा भाजपा नेता एवं गोपेश्वर मंडल के महामंत्री हर्ष गुप्ता ने बताया कि प्याऊ शाम चार बजे से शुरू हुई और रात आठ बजे तक जारी रही। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों ने स्वादिष्ट मिल्क रोज ग्रहण किया और शिवहरे युवाओं को आशीष प्रदान किया। उन्होंने बताया कि प्याऊ के लिए 125 लीटर दूध से मिल्क रोज तैयार किया गया था।

प्याऊ के सेवा-कार्य में शिवहरे युवा कमेटी के तुषार गुप्ता तनु, अंकित गुप्ता, हनी गुप्ता, अमित गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, पिंटू शिवहरे, मनीष गुप्ता, रोशन शिवहरे, प्रकाश गुप्ता कैलाशपुरी, यश गुप्ता, मनीष गुप्ता, कृष गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, आशीष गुप्ता, मिलान गुप्ता, किट्टू गुप्ता, रिषभ गुप्ता, कन्हैया गुप्ता ने भागीदारी की। इस दौरान वरिष्ठ समाजजन राजेंद्र गुप्ता मास्टरसाहब, जगदीश प्रसाद गुप्ता, श्याम गुप्ता, विपिन गुप्ता की उपस्थिति विशेष रही।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    ग्वालियर में 25 अक्टूबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराएगा

    समाचार

    विजय शिवहरे को birthday wish करने उमड़े कार्यकर्ता; शिवहरे

    समाचार

    आगराः श्री दीपेश शिवहरे की उठावनी 15 जुलाई को

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक

    समाचार

    विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर

    समाचार

    झांसी में अशोक राय ने कराया ‘जय महिष्मती’ का