August 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सिरसागंज के भाजपा नेता विपिन शिवहरे को पार्टी ने फिर बनाया जिला मंत्री; लगातार दूसरी बार दी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद।
सिरसागंज के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विपिन शिवहरे को लगातार दूसरी बार पार्टी की फिरोजाबाद जिला कार्यकारिणी में मंत्री नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वह गत दस वर्षों से पार्टी की जिला इकाई में विभिन्न पदों पर शामिल रहे हैं औऱ एक बार कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बता दें कि श्री विपिन शिवहरे (पुत्र श्री विनोद कुमार शिवहरे) सिरसागंज नगर पालिका के चेयरमैन रहे स्व. श्री सोनी शिवहरे के छोटे भाई हैं। श्री विपिन शिवहरे 1996 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। बेहद विनम्र और शांत स्वभाव के श्री विपिन शिवहरे की पहचान एक जुझारू युवा नेता के रूप में रही है। पार्टी की जिला कार्यकारिणी से पहले वह लंबे समय तक युवा मोर्चा से जुड़े रहे।

खास बात यह है कि श्री विपिन शिवहरे ही अपने बड़े भाई श्री सोनी शिवहरे को राजनीति में लाए थे और दोनों भाइयों की जोड़ी जनपद के राजनीतिक पटल पर खासी मशहूर हो गई। स्व. श्री सोनी शिवहरे ने 2012 में पहली बार सिरसागंज नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ा जिसमें वह 121 वोटों के मामूली अंतर से हार गए थे। दूसरी बार 2017 में चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की।

श्री विपिन शिवहरे कहते हैं कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है, पद की कभी कोई लालसा उनमें नहीं रही। लेकिन, पार्टी की हर जिम्मेदारी को वह बड़ी शिद्दत से निभाते आ रहे हैं। लगातार दूसरी बार मंत्री नियुक्त किया जाना इसकी तस्दीक करता है। शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों

समाचार

चतुर्थ पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री

वुमन पॉवर, समाचार, समाज

ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली; स्वतंत्रता

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

भजन गायिकी में उभरता नाम देवास की नीलम जायसवाल;

समाचार

14वां पुण्य-स्मरणः श्रीमती हरप्यारी देवी शिवहरे (पत्नी स्व. श्री

वुमन पॉवर, समाचार

आगरा की शिवहरे महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली