July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में इटावा के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी होगा सम्मान; 15 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां; 5 अक्टूबर को दाऊजी मंदिर में होगा समारोह

आगरा।
शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 5 अक्टूबर को दाऊजी मंदिर सभागार में होने वाले आयोजन के लिए 15 सितंबर तक बच्चों से प्रविष्टियां मांगी गई है। खास बात यह है कि परिषद ने इस बार आगरा, फिरोजाबाद और मथुरा के साथ ही इटावा जिले के स्वजातीय मेधावी बच्चों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। लिहाजा इटावा जिले के मेधावी बच्चे भी अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

शिवहरे समाज एकता परिषद के संयोजक अमित शिवहरे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सूचना इटावा जनपद में प्रसारित करने और प्रविष्टियां एकत्र करने की जिम्मेदारी जल्द ही तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी समाज सेवा, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र की स्वजतीय हस्तियों को शिवहरे रत्न सम्मान से सुशोभित किया जाएगा। परिषद की आगामी बैठक में सम्मान के लिए इन तीनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले स्वजातीय बंधु का नाम तय कर लिया जाएगा।

अमित शिवहरे ने दोहराया कि दसवीं और बारहवीं में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चे अपनी फोटो, मार्क्सशीट, एड्रेस आदि सूचनाएं शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू (8218069962), परिषद के संयोजक अमित शिवहरे, (9760885433), अंशुल शिवहरे (9045570584), डा. गौरव गुप्ता (9456251837), हिमांशु शिवहरे (7906936545), अंकुर गुप्ता (9119012777), वरुण गुप्ता एडवोकेट (9045668584) अथवा सुगम शिवहरे (8755790814) में से किसी एक को उनके नाम के आगे कोष्टक में दिए गए उनके मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

इटावा की माही पारेता बनीं मिस इंडिया यूनीक; जल्द

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का