October 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच की मांग; बांदा के शिवहरे समाजबंधु पीड़ित परिजनों से मिले; देशभर के कलचुरी समाज में आक्रोश

बांदा।
अयोध्या में 26 वर्षीय कैमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत को लेकर शिवहरेवाणी पर विस्तृत समाचार प्रकाशित होने के बाद देशभर के कलचुरी समाजबंधुओं में जबरदस्त रोष है। ‘शिवहरे समाज बादा’ के एक शिष्टमंडल ने ओरन जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हौसला देते हुए न्याय के संघर्ष में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया है।
इस बीच, आशीष शिवहरे के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की उच्चस्तरीय सीबीसीआईडी जांच कराने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, आशीष शिवहरे के परिजनों ने बुधवार सुबह सीएम योगी से मुलाकात की। अधिकारियों ने केवल दो लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी थी, जिस पर आशीष की मां श्रीमती गंगा शिवहरे और बहन सुश्री ज्योति शिवहरे ने मुख्यमंत्री से मिलकर घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी। उन्होंने पेपर मिल के मैनेजर पर बेटे को प्रताड़ित करने व सुनियोजित ढंग से उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। मुख्यमंत्री योगी को परिवारीजनों ने एक लिखित प्रार्थना-पत्र भी दिया जिसमें अयोध्या की पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। शिवहरेवाणी के संवादसूत्र के मुताबिक, मुख्यमंत्री से मुलाकात के कुछ देर बाद ही पीड़ित परिवार के पास अयोध्या पुलिस की ओर फोन आया जिसमें तीव्र व निष्पक्ष जांच का भरोसा उन्हें दिया गया। शुक्रवार को परिवारीजन अयोध्या जाकर अपने बयान दर्ज कराएंगे औऱ उपलब्ध साक्ष्य भी सौंपेंगे।
इस बीच, आशीष शिवहरे की मौत का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खासकर कलचुरी समाज के सोशल मीडिया ग्रुपों पर इसे लेकर गंभीर चर्चा छिड़ गई है, कि समाज में एकता की दुहाई देने वाले बड़े-बड़े संगठन इस जघन्य व दुस्साहसिक कांड पर चुप्पी क्यों साधे हैं। ऐसे में बांदा से शिवहरे समाज के एक शिष्टमंडल ने ओरन पहुंचकर आशीष शिवहरे के परिवार से मुलाकात की। आशीष शिवहरे के पिता आनंद शिवहरे और अन्य परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिया कि दोषी की गिरफ्तारी और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलने तक बांदा का शिवहरे समाज आपके साथ खड़ा है। शिष्टमंडल में सर्वश्री शिव विशाल शिवहरे, प्रह्लाद शिवहरे, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पीयूष गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर शिवहरे, पूर्व लेखपाल संघ अध्यक्ष रज्जन शिवहरे, मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल शिवहरे, रामप्रकाश शिवहरे एडवोकेट एवं मुकेश शिवहरे शामिल थे। इस दौरान ओरन के राजेश शिवहरे, श्रीकांत शिवहरे एवं रसिक बिहारी पत्रकार समेत कई स्थानीय शिवहरे समाजबंधु भी मौजूद रहे।
शिवहरे समाज बांदा ने शिवहरेवाणी को बताया कि न्याय की इस जंग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बांदा के जिला अधिकारी को एक ज्ञापन स्थानीय समाज की ओर से दिया जाएगा और जिसके बाद देश और प्रदेश में जगह-जगह स्थानीय कलचुरी समाजबंधुओं से वहां के जिम्मेदार अधिकारियों को इस तरह के ज्ञापन देकर कहा जाएगा।
मध्य प्रदेश के भिंड में भी शिवहरे समाजबंधुओं के बीच घटना को लेकर भारी आक्रोश है। शिवहरे समाज भिंड के अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि घटना पर समाज की गहरी नजर है। हर कोई इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाने के पक्ष में है। खबर यह भी है कि भिंड से बड़ी संख्या में शिवहरे समाजबंधु बांदा जाने को तैयार हैं।
(ओरन में शिवहरेवाणी के संवादसूत्र श्यामसुंदर शिवहरे के इनपुट्स पर आधारित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17

वुमन पॉवर, शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

रायफल शूटर आशी चौकसे ने एशियन गेम्स में जीता

समाचार

आगराः श्रीमती गीता गुप्ता की उठावनी 28 सितंबर को

समाचार

आगराः श्री वेदप्रकाश गुप्ता की उठावनी 27 सितंबर को