October 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आ रहे हैं कन्हाई, शिवहरे समाज के दोनों मंदिरों में गूंजेगी बधाई; शाम से ‘रंग, रोशनी और खुश्बू’ में सराबोर हो जाएंगीं दोनों धरोहरें

आगरा।
शिवहरेवाणी के सुधि पाठकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा की तरह इस बार भी आगरा में शिवहरे समाज की दोनों धरोहरें, दाऊजी मंदिर और राधाकृष्ण मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शाम सात बजे से दोनों मंदिर ‘रंग, रोशनी और खुश्बुओं’ के समागम में सराबोर नजर आएंगें। आधीरात को शुभ-मुहुर्त में भगवान के अभिषेक और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

खास बात यह है कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कई दुर्लभ एवं शुभ ग्रह-नक्षत्रों का महायोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि, हर्षण योग, जयंती योग, नवपंचम राजयोग और बुधादित्य योग का महामिलन हो रहा है। द्वापर युग में ग्रहों की ऐसी ही स्थितियां थीं जब अर्धरात्रि के समय अज्ञान रूपी अंधकार का विनाश और ज्ञान रूपी चंद्रमा का उदय हुआ, देवरूपणी माता देवकी के गर्भ से सबके अंत:करण में विराजमान परब्रह्म परमात्मा भगवान श्री कृष्ण प्रकट हुए थे। ज्योतिषों का मानना है कि ऐसे योग में की गई पूजा-अर्चना समाज और जीवन में सुख-समृद्धि लाती है।

दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी ने सभी समाजबंधुओं से भगवान की आकर्षक झांकियों के दर्शन के लिए मंदिर पधारने का आग्रह किया है। मंदिर में कार्यक्रम निम्न प्रकार रहेंगेः-
दिव्य दर्शन: शाम 7:00 बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे, जहां वे भगवान श्रीकृष्ण एवं सभी दरबारों के भव्य व मनमोहक रूप के दर्शन कर सकेंगे।
पूजा एवं महाभिषेक: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जन्माष्टमी पर पूजा का मुख्य शुभ मुहूर्त रात 11:57 बजे से मध्यरात्रि 12:43 बजे तक रहेगा। दोनों मंदिरों में इसी शुभ मुहुर्त में भगवान बाल-गोपाल का विधि-विधान से विशेष महाभिषेक किया जाएगा।
महाआरती प्रसाद वितरण: मध्यरात्रि में भगवान की पूजा-अर्चना और महाभिषेक के बाद महाआरती की जाएगी, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सदरभट्टी चौराहा स्थित दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे ने बताया कि मंदिर में प्राकृतिक फूलों का भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा, लेकिन यह पहले से बिल्कुल अलग तरह का होगा। आकर्षक लाइटिंग इसमें चार चांद लगाएगी। फव्वारे पर रंगीन बर्फ की झांकी होगी। सभी स्वरूप पीले रंग की नई पोशाकों में विराजमान होंगे। लड्डूगोपालजी चांदी के हिंडोले में दर्शन देंगे।
वहीं लोहामंडी में आलमगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि मंदिर परिसर को हर साल की तरह आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। फव्वारों और फूल-पौधों से मंदिर को एक आकर्षक उद्यान का रूप दिया जा रहा है। सभी स्वरूप एक जैसी रंगीन पोशाकों में दर्शन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता ‘शिवहरे’)