August 26, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार समाज

केबीसी की हॉट-सीट पर बैठे वीरेंद्र जायसवाल; अमिताभ के सवालों का जवाब देकर जीते 7.30 लाख रुपये; रंग लाईं 20 साल की कोशिशें

खंडवा (मध्य प्रदेश)।
खंडवा के होटल कारोबारी वीरेंद्र जायसवाल ने 20 साल की कोशिशों के बाद लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) की हॉट-सीट पर बैठने का सपना पूरा कर लिया है। यही नहीं, वीरेंद्र जायसवाल ने शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए 7.30 लाख रुपये की धनराशि भी जीती। केबीसी का यह एपिसोड 24 और 25 अगस्त को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ।
55 वर्षीय वीरेंद्र जायसवाल का कहना है कि केबीसी के मंच तक पहुंचना कोई एक दिन की मेहनत का नतीजा नहीं है। वह पिछले 20-25 सालों से इसकी कोशिश कर रहे थे। कई ऑडिशन में नाकाम रहे लेकिन हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। वीरेंद्र जायसवाल अपनी सफलता में पत्नी श्रीमती रेखा जायसवाल की खास योगदान मानते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जब वह निराश होते तो उनकी पत्नी उन्हें हिम्मत देती थीं। वह भरोसा देतीं कि आप कोशिश करते रहें, एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

ऐसे पहुंचे हॉट सीट तक
वीरेंद्र ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने केबीसी के ग्राउंड ऑडिशन में भाग लिया। वहां लिखित परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू हुआ, जिसके बाद अगले राउंड के लिए उन्हें मुंबई बुलाया गया। 12 अगस्त को वह मुंबई पहुंचे, जहां आगे के राउंड में क्वालीफाई करने के बाद उनका केबीसी तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। और फिर वह दिन भी आया, जब महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।

अमिताभ बच्चन को देख हुए हैरान
वीरेंद्र कहते हैं कि अमिताभ बच्चन को सामने देखना उनके लिए बहुत भावुक पल था और उनके साथ बिताए दो दिन उनकी जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में शामिल हैं। उनके मुताबिक, अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी जिस ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को संभालते हैं, वह हैरान करता है।
वीरेंद्र जायसवाल का परिवार
1971 में जन्मे वीरेंद्र जायसवाल की पढ़ाई खंडवा में ही हुई। उन्होंने 1993 में एमएससी (जूलॉजी) करने के बाद बीएड भी किया। वर्तमान में स्टेशन रोड पर आरजे पैलेस नाम से उनका होटल व लॉज है। वीरेंद्र की बेटी मुस्कान जायसवाल डॉक्टर बन चुकी हैं और एमडी की पढ़ाई गांधी मेडिकल कॉलेज से कर रही हैं। वहीं पुत्र रविंद्र जायसवाल एमबीबीएस की पढ़ाई अरविंदो कॉलेज इंदौर से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

सावन को यादगार विदाई देगा भिंड का शिवहरे समाज;

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को