September 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार समाज

ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली; स्वतंत्रता दिवस के साथ सेलिब्रेट की हरियाली तीज; पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ग्वालियर।
ग्वालियर की कलचुरी महिलाओं ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के दोहरे उपलक्ष्य को दोगुने उत्साह से सेलिब्रेट किया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने इस मौके पर कांवड़ यात्रा निकाली और भोलेबाबा का जलाभिषेक भी किया। इस दौरान महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
‘प्रथम कलचुरी महिला मंडल, ग्वालियर’ द्वारा आयोजित इस समारोह में घासमंडी स्थित राय कालोनी की स्वजातीय महिलाओं ने भागीदारी की। यहां बताते चलें कि ‘प्रथम कलचुरी महिला मंडल, ग्वालियर’ को पूर्व में ‘प्रथम राय महिला मंडल, ग्वालियर’ के नाम से जाना जाता था। हाल ही में इसका नाम बदला गया है। अध्यक्ष श्रीमती रविता राय ने बताया कि यह लगातार दूसरी कांवड़ यात्रा है, गत वर्ष हरियाली तीज महोत्सव में एक कांवड़ भरी थी लेकिन इस बार दो कांवड़ भरी गईं। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष कांवड़ की संख्या ओर बढ़ा दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, महिलाओं ने करीब दो किलोमीटर दूर हरिहर नगर स्थित मंदिर से दो कांवड़ों में जल भरा था और वहां से पैदल दूरी तय कर आनंदनगर मंदिर में उसी जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान कालोनी के मंदिर में हिंडोला सजाया गया और महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए ठाकुरजी को झूला झुलाया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुभारंभ कालोनी के पार्क में तिरंगा फहराकर की गई। महिलाओं ने पार्क में पौधारोपण भी किया। अंत में अध्यक्ष रविता राय और उपाध्यक्ष बबिता शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महामंत्री प्रीति शिवहरे, मीडिया प्रभारी प्रियंका राय, रागनी राय, कुसुम राय, मोनिका, संध्या राय, चंदा राय, ममता राय, सुहाना राय, शारदा शर्मा, मंजू, संतो, सरला, स्नेहा, राजकुमारी, कमलेश, राधा, ऋतु, गायत्री, अनीता, संतोष, मीना, शकुंतला सहित अनेक बहनों ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17

वुमन पॉवर, शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

रायफल शूटर आशी चौकसे ने एशियन गेम्स में जीता

समाचार

आगराः श्रीमती गीता गुप्ता की उठावनी 28 सितंबर को

समाचार

आगराः श्री वेदप्रकाश गुप्ता की उठावनी 27 सितंबर को

समाचार

झांसी में हैहय कलचुरी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित;

समाचार, समाज

हर जिले में कम से कम एक बच्चे की