जसवंतनगर (इटावा)।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज दक्षिणी क्षेत्र के विधायक नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ का ‘पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव’ रविवार (12 जुलाई) को प्रदेशभर में उनके समर्थक व्यापारियों एवं वैश्य समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी पूर्वसंध्या पर शनिवार (11 जुलाई) को जसवंतनगर (इटावा) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता (शिवहरे) के संयोजन में कैस्त स्थित ‘श्री राम जानकी मंदिर’ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नंदी की दीर्घायु की कामना की गई।

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री अन्नू गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पूजा-अर्चना के बाद जसवंतनगर बस अड्डा चौराहा पर प्रसाद वितरण भी किया गया। बता दें कि प्रायगराज के नंदगोपाल गुप्ता नंदी को प्रदेश के वैश्य एवं व्यापारी समुदाय के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने वैश्य समाज का शोषण करने वालों और गुडों-माफियाओं को खुली चुनौती दी। उनके समर्थक वर्ष में दो बार उनका जन्मदिन मनाया जाता है। एक 23 अप्रैल जो उनका वास्तविक जन्मदिन है। दूसरा 12 जुलाई को जिस दिन वर्ष 2010 में उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बच गए थे। उसके बाद से हर वर्ष 12 जुलाई को पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

‘श्री राम जानकी मंदिर’ में पूजा अर्चना के बाद विवेक गुप्ता ने कहा कि ‘नंदी’ आज के युवा व्यापारियों के आदर्श हैं, क्योंकि उन्होंने बहुत साधारण व्यापारी के रूप में अपना जीवन शुरू किया था और संघर्ष से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने टॉफी में रैपर लपेटने से लेकर गुड़-घी तक बेचा है। नंदीजी अपने युवा समर्थकों से अक्सर इसका जिक्र करते हुए कहते हैं कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता, बनिया कभी हालात से नहीं घबराता, संघर्ष करता है। विवेक गुप्ता ने कहा कि ऐसे आदर्श और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के धनी श्री नंदगोपाल नंदी के पुनर्प्राप्त, जन्मदिवस पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री रामजानकी मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना की, और बस अड्डा चौराहा पर प्रसाद वितरित किया।

जन्मोत्सव में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव बिन्दू,जिला मंत्री सुरेश राजपूत, जिला मंत्री संजू शाक्य,सीपू चौधरी ,श्रेयस मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, पुष्पेन्द्र अग्निहोत्री,लज्जाराम प्रजापति, कल्लू गुप्ता , सुरेश गुप्ता,बटेश्वरी दयाल प्रजापति, ध्रुवेश तोमर, राजीव उपाध्याय, दीपक धाकरे, तुषार गुप्ता, हेमंत धाकरे, उमेश शाक्य, विनोद तोमर, रितिक गुप्ता,लकी गुप्ता, राजन बाजपेई, आशीष गुप्ता,नीलेश यादव, सुरेन्द्र शंखवार,नवनीत वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Leave feedback about this