August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम; शुभेच्छुओं को रिटर्न गिफ्ट में देंगे 2 लाख का बीमा कवर

आगरा।
भाजपा विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे का जन्मदिन रविवार, 12 जुलाई को जोर-शोर से मनाए जाने की तैयारी है। इस मौके पर उनके निवास पर एक चिकित्सा शिविर और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 400 यूनिट से अधिक रक्तदान होने की उम्मीद है। इसके अलावा पूरे दिन अलग-अलग कार्यक्रम तय हैं। खास बात यह है कि विधायक विजय शिवहरे की ओर से प्रत्येक आगंतुक और शुभेच्छु को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का दुर्घटना कवर करके दिया जाएगा।
11 जुलाई की रात से शुरू होगा समारोह
विधायक श्री विजय शिवहरे का जन्मदिन यूं तो हर साल उनके समर्थक, खासकर युवा कार्यकर्ता बड़े धूमधड़ाके के साथ मनाते हैं, लेकिन बार उत्साह अलग ही लेवल पर है। भाजपा के महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे ने बताया कि विजय शिवहरे का जन्मदिन इस बार ‘जन-कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पूरे दिन कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। हालांकि उनका जन्मदिन मनाने का सिलसिला शनिवार (11 जुलाई) की देर रात से शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक औऱ विजय शिवहरे फैन्स क्लब के युवा उनके आवास पर पहुंचेंगे।
सुबह 8 बजे रावली में अभिषेक, भारद्वाज आश्रम में गौसेवा
जन्मदिन समारोह की औपचारिक शुरुआत रविवार सुबह 8.30 बजे रावली मंदिर में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ होगी। इस दौरान विजय शिवहरे के परिवारीजन भी उपस्थित रहेंगे। यहां से सुबह 9 बजे वह भारद्वाज आश्रम पहुंचेंगे जहां गौशाला में गऊसेवा छप्पन-भोग का आयोजन किया गया है।
10 बजे से चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर
यहां से विधायक अपने नार्थ ईदगाह स्थित आवास पर लौटेंगे जहां उनके कैंप कार्यालय के बाहर एक विशाल चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का उदघाटन करेंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले चितिक्सा शिविर में सभी प्रकार के रोगों की निःशुल्क जांच, चिकित्सा औऱ दवाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान एक्स-रे जांच, ब्लड शुगर समेत कई अन्य जांचें निःशुल्क की जाएंगी। महिलाओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की विशेष व्यवस्था रहेगी। वहीं रक्तदान शिविर में विजय शिवहरे के परिवारीजन, समर्थक, फैन्स क्लब के लोग और पार्टी कार्यकर्ता ब्लड डोनेट करेंगे। शिविर शाम पांच बजे तक चलेगा।
हैलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा अभियान
खास बात यह है कि इसी शिविर में परिवहन विभाग की एक विशेष टीम जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगंतुकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों औऱ विभागीय योजनाओं की जानकारी देगी, और हैलमेट भी वितरित किए जाएंगे।
प्रत्येक आगंतुक को 2 लाख का दुर्घटना बीमा
यहीं पर बैंक की एक टीम मौजूद होगी जिसके जरिये सभी आगंतुकों को प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत बीमा सुरक्षा कवच प्रदान कराया जाएगा। इसके अंतर्गत 20 रुपये की वार्षिक प्रीमियम पर इंश्योरेंस किया जाता है जिसमें दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये का बीमा कवर होता। 20 रुपये की पहली प्रीमियम का भुगतान विधायक श्री विजय शिवहरे की ओऱ से किया जाएगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चलेंगे, और इस बीच श्री विजय शिवहरे पार्टी कार्यकर्ताओं औऱ समर्थकों द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेने जाते-आते रहेंगे।
पूर्वहान 10.30 बजे कुष्ट सेवा
चिकित्सा शिविर का उदघाटन करने के उपराह्त विधायक विजय शिवहरे पूर्वाह्न 10.30 बजे ताजगंज स्थित कुष्ट आश्रम जाएंगे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुष्ट रोगियों की सेवा करेंगे।
पूर्वाह्न 11 बजे नगरवन में पौधारोपण
इसके बाद अगला कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे खंदारी में बूढ़ी का नगला स्थित नगरवन में होंगे जहां वह अपने 59वें जन्मदिन पर 59 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करेंगे।
पूर्वाह्न 11.30 से विधायक श्री विजय शिवहरे अपने निवास पर लौटकर 59 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का सामान प्रदान करेंगे।
दोपहर 12.30 बजे वह अपनी विधायक निधि से कराई गई 11 करोड़ रुपये के जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर एक बजे विधायक श्री विजय शिवहरे अपने आवास पर ही माताओं और बहनों को 101 साड़ियों का वितरण करेंगे।
इसके बाद आवास पर ही देर रात तक पार्टी नेताओं, प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ नगर के सामाजिक, राजनीतिक और कारोबार जगत की हस्तियों औऱ विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

सावन को यादगार विदाई देगा भिंड का शिवहरे समाज;

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को