July 10, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

झांसी में अशोक राय ने कराया ‘जय महिष्मती’ का स्पेशल शो; हवाना रेस्ट्रो में खासी संख्या में कलचुरी समाजबंधुओं ने फिल्म का आनंद लिया

झांसी।
ग्वालियर और शिवपुरी के बाद झांसी में भी फिल्म ‘जय महिष्मती’ का स्पेशल शो आयोजित किया गया। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक राय के सौजन्य से यह शो उनके ‘हवाना रेस्ट्रो’ के कन्वेंशन हॉल में हुआ जिसमें खासी संख्या में स्थानीय समाजबंधुओं ने आस्था और भक्तिभाव के साथ अपने आराध्य भगवान सहस्रबाहु की महिमाओं पर आधारित फिल्म का आनंद लिया।

बता दें कि कलचुरी समाजजनों को भगवान सहस्रबाहु की नियमित पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाई गई यह फिल्म इस दिशा में सामाजिक स्तर पर चल रहे तमाम अभियानों की कड़ी में एक अभिनव पहल है। फिल्म के निर्माता डा. एलएन मालवीय हैं, जबकि निर्देशन रामशंकर शिवहरे ने किया है। बीती 13 फरवरी को भोपाल के रविंद्र भवन में फिल्म के प्रीमियर शो हुआ था। तब से अब तक बेतूल, भिंड, कैलारस (मुरैना), शिवपुरी और ग्वालियर में फिल्म के स्पेशल शो आयोजित हो चुके हैं। झांसी के बाद कई अन्य शहरों में यह फिल्म चलाई जानी है।

बीती 9 जुलाई को झांसी के ‘हवाना रेस्ट्रो’ कन्वेंशनल हॉल में दोपहर को यह फिल्म विशाल डिजीटल स्क्रीन पर चलाई गई। शो पूरी तरह निःशुल्क था, जिसका शुभारंभ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वयोवृद्ध समाजसेवी रामस्वरूप राय कक्का, राष्ट्रीय महिला पदाधिकारी सुमन राय, विष्णु राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित राय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय, हृदेश राय, महेश राय पुष्पेंद्र राय सुरेंद्र राय बृजमोहन राय अशोक राय नरेश राय व महिलाओं में नीतू राय, शालिनी राय, प्रियंका राय, दीप्ति राय, डोली राय, भाग्य श्री राय, मीरा राय, ज्योति राय, रजनी राय आदि ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान फिल्म के निर्देशक रामशंकर शिवहरे को सम्मानित किया गया, जो भोपाल से आए हुए थे।

प्रमोद राय, विनोद राय, सतेंद्र राय, संतोष राय, राजकुमार राय, धर्मेंद्र राय, रविंद्र राय, मोनू राय, अरविंद राय, सोनू राय, सचिन शिवहरे, सुनील राय, चंद्र मोहन राय, महेश कुमार राय, राजेंद्र कुमार राय, सौरभ राय, युवराज राय, राजा राय, विकास राय, रविंद्र राय, अमन राय, विनय महाजन, लक्ष्मी नारायण, शिवहरे सुनील, कुमार राय, कमलेश राय, आकाश राय, नरेश राय, विशाल राय, सुनील कुमार राय, नरेश राय, ब्रजमोहन राय, अतुल गुप्ता, बृजेश राय, अमित राय, राम अवतार राय, आनंद शिवहरे, ओमप्रकाश राय, उमाशंकर राय, उमेश राय, सुमित राय, बब्लू राय, एड विष्णु शिवहरे, कृष्ण विहारी शिवहरे, सतीश राय समेत खासी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने साथ मिलकर फिल्म का आनंद लिया। इंजी अंकित राय एवं इंजी अमित राय ने आभार व्यक्त किया।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    दुखदः श्रीमती अनारदेवी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री गोपीचंद गुप्ता)

    शिक्षा/करियर, समाचार

    नाई की मंडी की ग्रेसी शिवहरे बनी आगरा ग्रुप

    समाचार

    रायसेन कलचुरी समाज ने घायल सत्यम राय को सौंपी

    समाचार

    ताकि किसी और के साथ न हो शिवम जैसा

    समाचार

    Good policing: मोहित शिवहरे ने जान पर खेलकर बुजुर्ग

    समाचार

    दोस्ती के जज्बे को 55 यूनिट रक्तदान की सलामी;