October 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार

दुखदः जालौन के एट में युवा कारोबारी सत्यम शिवहरे की करंट लगने से मौत; परिवार में कोहराम

एट (जालौन)
जालौन के एट कस्बे में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवा कारोबारी सत्यम शिवहरे (पुत्र श्री अखिलेश शिवहरे) की करंट लगने से मौत हो गई। सत्यम शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने गए थे। शटर उठाते के दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा जिससे वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़े। सत्यम को तत्काल उरई के मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, एट के वार्ड-7 स्थित भगत सिंह नगर में श्री अखिलेश शिवहरे का आरा मशीन का कारोबार है जिसे उनका छोटा बेटा सत्यम ही संभाल रहा था। बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह सत्यम रोज की भांति अपना प्रतिष्ठान खोलने गया था। उसने ताला खोलकर जैसे ही शटर उठाया, उसे करंट का जोरदार झटका लगा। झटका इतना तेज था कि सत्यम अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने सत्यम को जमीन पर गिरा देखा तो दौड़कर पहुंचे और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सत्यम को उठाकर निजी वाहन से कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। उरई पहुंचने पर डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों