August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

बांदा में समाजसेवी रामसेवक शिवहरे ने जिला अस्पताल को भेंट किया वाटर कूलर; 95 साल की आयु में भी सेवा के इस जज्बे को सलाम

बांदा।
बांदा में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने आमजन का जीवन मुश्किल कर दिया है। ऐसे में उनकी सहायता और राहत के लिए समाजसेवी अपनी-अपनी तरह से आगे आ रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं “रामसेवक चश्मे वाले” के नाम से विख्यात 95 वर्षीय श्री रामसेवक शिवहरे दद्दा जी ने जिला अस्पताल परिसर में एक वाटर कूलिंग मशीन लगवाई है, ताकि वहां आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारं को राहत मिल सके।

दद्दाजी ने 23 मई की सुबह जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मौजूदगी में फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके सुपुत्र एवं पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। दद्दा जी की इस जनसेवा और दानशीलता की शहरभर में सराहना की जा रही है।
आपको बता दें कि श्री रामसेवक शिवहरे ‘दद्दा जी’ लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आजीवन जुड़े दद्दा जी समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले भी वे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और ऑक्सीजन पार्क में वाटर कूलर दान कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों