भिंड।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले का शिवहरे समाज अब वीरेंद्र शिवहरे के नए और ऊर्जावान नेतृत्व में अपनी नई पहचान के साथ तेजी से उभर रहा है। और, यह पहचान एक ऐसे प्रगतिशील समाज के रूप में है जो अपने बच्चों की मेधा को प्रोत्साहित करता है, बुजुर्गों का सम्मान करता है औऱ समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने के लिए संकल्पित है।
नगर के संस्कृति मैरिज होम में रविवार को आयोजित ‘शपथ ग्रहण एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से पधारे विधायक विजय शिवहरे ने इन शब्दों से ‘शिवहरे समाज भिंड’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी हमारी शान है जो समाज को बदलने की क्षमता रखती है। लेकिन, जीवन में सफलता प्राप्त के लिए युवा पीढ़ी को तीन मूल-मंत्रों पर चलना होगा -संपर्क, संवाद औऱ समन्वय। वहीं स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में नगर में सहस्रबाहु प्रतिमा लगाए जाने की शिवहरे समाज की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसमें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
समारोह में इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं (म.प्र. बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई) में 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 60 बच्चों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अतिथियों ने भगवान सहस्रबाहु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शास्त्रीय गायिता रुचि शिवहरे ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। खास बात यह है कि स्वजातीय बच्चों ने ही विभिन्न साजों पर उन्हें संगत दी। अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे ने स्वागत उदबोधन दिया, संचालन राजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने सहभोज किया।
शिवहरे समाज के इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
अध्यक्ष वीरेंद्र शिवहरे टेंट वाले, महासचिव राजकुमार गुप्ता,), सचिव रामकुमार शिवहरे, कोषाध्यक्ष मनोज शिवहरे, उपाध्यक्ष रामकिशोर शिवहरे, कमलेश शिवहरे, अशोक शिवहरे, राकेश शिवहरे, शैलेंद्र शिवहरे, नवीन शिवहरे, कार्यालय मंत्री विजय शिवहरे एवं मनीष शिवहरे, मीडिया प्रभारी सचिन शिवहरे, जिला मंत्री रामकुमार शिवहरे, मुकेश शिवहरे विनोद शिवहरे, रमन शिवहरे, पवन शिवहरे, यतेंद्र शिवहरे, अवधेश शिवहरे, महिला अध्यक्ष कामिनी शिवहरे के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्यों चंद्रप्रकाश शिवहरे, गणेश शिवहरे, बालकराम शिवहरे, अशोक शिवहरे सरपंच, भूरे शिवहरे, विनोद शिवहरे बंटू, दिलीप शिवहरे, हरिओम शिवहरे, संतोष शिवहरे, दिनेश शिवहरे, जितेंद्र शिवहरे, संजीव गुप्ता, महेंद्र शिवहरे, दिनेश शिवहरे (पुलावली), राजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश शिवहरे, राहुल शिवहरे (अध्यक्ष लहार), नितिन शिवहरे, संतोष शिवहरे, हरि शिवहरे, रॉबी शिवहरे, रवि शिवहरे, निकेस शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, श्यामबिहारी शिवहरे ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
संरक्षकों का विशेष सम्मान
अपने आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले शिवहरे समाज के संरक्षकों को कार्यक्रम में विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सभी संपक्षको को एक विशेष मंच पर विराजमान कराया गया। इन संरक्षकों में सर्वश्री कामता प्रसाद शिवहरे (लावन), सीताराम शिवहरे सराफ, नारायण शिवहरे (पुलावली), रामस्वरूप शिवहरे (नुनहाटा), सीताराम शिवहरे (विडोरी वाले), माताप्रसाद शिवहरे (रमा वाले), किशन मुरारी शिवहरे (मसूरी), छोटेलाल शिवहरे (पुलावली), गंगाधर शिवहरे (इटावा रोड), सुरेशचंद्र शिवहरे (गल्ला मंडी), विनोद शिवहरे शिवन मोटर्स, आनंद शिवहरे (लावन), राजीव गुप्ता (पुलावली), सुरेंद्र शिवहरे (नई आबादी), अशोक शिवहरे (सेगनपुर), रामकिशोर शिवहरे (अवध मार्केट), राजकिशोर शिवहरे (नई आबादी), पप्पू शिवहरे (गल्ला मंडी), कमलेश शिवहरे (जम्हैरा), मुन्नालाल शिवहरे (पुलावली), राजाराम शिवहरे (नुनहाटा), राकेश शिवहरे (देवनगर कालोनी), रामनरेश शिवहरे (पप्पू जूस वाले), संतोष शिवहरे (पुलावली), सत्येंद्र गुप्ता (सिण्डौस), सतीश शिवहरे (गल्ला मंडी), रिषी शिवहरे (मसूरी), लोकूमल शिवहरे (सिटी कोतवाली), राज शिवहरे (धर्मपुरी), राम अवतार शिवहरे मंचासीन रहे।
मुख्य मंच पर विराजमान अतिथि
कार्यक्रम के विशाल मंच पर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, अखिल भारतीय कलचुरी समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश जायसवाल, महासभा के मप्र महामंत्री राकेश शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल, भाडेर नगर पालिका अध्यक्ष छोटेलाल राय, नगर पालिका अध्यक्ष औरैया अनूप गुप्ता, ग्वालियर के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शिवहरे, ग्वालियर के महासचिव रघुवीर राय, हिंदुस्तान एक्सप्रेस के संपादक चंद्रप्रकाश शिवहरे, सबलगढ़ के अध्यक्ष गिर्राज शिवहरे, कैलारस अध्यक्ष बृजेश शिवहरे, एकता महासंघ के रामरतन शिवहरे (सबलगढ़), भिंड के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद शिवहरे, शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू, संत रिषी शिवहरे, हरिबाबू शिवहरे (ग्वालियर) मंचासीन थे तो ग्वालियर की पार्षद अंजना शिवहरे, पूर्व महापौर ग्वालियर समीक्षा गुप्ता, पूर्व पार्षद ग्वालियर खुश्बू गुप्ता, ग्वालियर की महिला अध्यक्ष गायत्री शिवहरे, शिवपुरी की महिला अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे, मुरैना की महिला अध्यक्ष नीता शिवहरे ने मंच पर मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व किया।
समाचार
समाज
भिंड के शिवहरे समाज ने मेधावी बच्चों का किया सम्मान; विधायक विजय शिवहरे ने नई पीढ़ी को दिए सफलता के मंत्र -संपर्क, संवाद औऱ समन्वय
- by admin
- August 11, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 18 hours ago



















