September 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर शिक्षा/करियर समाचार समाज

रायफल शूटर आशी चौकसे ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मैडल; पिता बोले- ‘डॉटर्स डे’ पर बिटिया का गिफ्ट

नागोया/भोपाल।
जापान के नागोया शहर में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2026 में भोपाल की आशी चौकसे ने महिलाओं की ‘50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन’ टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और कलचुरी समाज का मान बढ़ाया है। पिछले एशियन गेम्स (2023) में तीन मैडल जीतने वाली आशी चौकसे ने इस बार भी रजत पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है।
आशी चौकसे के साथ तिलोत्तमा सेन और विदरमा विनोद की तिकड़ी ने ‘50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन’ स्पर्धा में कुल 1763 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। जबकि चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उधर जापान में आशी चौकसे तीनों पोजीशन (खड़े होकर, बैठकर और पेट के बल लेट कर) से सटीक निशाने लगा रही थी, और इधर भोपाल में अवधपुरी स्थित उसके घर पर पिता श्री पदमकांत चौकसे और मां श्रीमती वंदना चौकसे बिटिया के इस कारनामे को बड़ी टीवी स्क्रीन पर लाइव देखकर रोमांचित हो रहे थे।
रेलवे कर्मचारी श्री पदमकांत चौकसे ने शिवहरेवाणी से बातचीत में कहा कि आशी ने ‘डॉटर्स डे’ का बे्स्ट गिफ्ट दिया है। आशी ने देश और कलचुरी समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। श्री पदमकांत चौकसे ने शिवहरेवाणी को बताया कि आशी ने 9वीं कक्षा में एनसीसी ज्वाइन की थी, और वहीं से रायफल शूटिंग में उसकी प्रतिभा उभरकर सामने आई थी। उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए इंडियन आर्मी ने उन्हें जॉब भी ऑफर की थी। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई पदक जीत चुकी है, और अब उसका टारगेट ओलंपिक गेम्स में मैडल जीतने का है और यही हमारी भी दिली ख्वाहिश है। फिलहाल श्री पदमकांत चौकसे के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सभी को उसके लौटने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगराः श्रीमती गीता गुप्ता की उठावनी 28 सितंबर को

समाचार

आगराः श्री वेदप्रकाश गुप्ता की उठावनी 27 सितंबर को

समाचार

झांसी में हैहय कलचुरी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित;

समाचार, समाज

हर जिले में कम से कम एक बच्चे की

समाचार

आगरा में होगा कलचुरी समाज के 5 जोड़ों का

समाचार

आगराः श्रीमती बबीता गुप्ता (पत्नी श्री दिलीप गुप्ता) की