October 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता का संकल्प; वीरेंद्र राय ने कहा-एकता के बिना समाज अधूरा; सबको साथ लेकर चलेंगे-राजकुमार राय

झांसी।
झांसी के लक्ष्मी गार्डन में बीते रोज ‘राय महासभा जिला-झांसी’ के ‘शपथ-ग्रहण समारोह’ में राय ही नहीं, शिवहरे, जायसवाल और ओमहरे जैसे प्रमुख उपवर्गों की भरपूर उपस्थिति ने कलचुरी समाज का ‘गुलदस्ता’ खिला दिया। एकता की यह ऐसी तस्वीर थी, जिसके प्रयास काफी समय से किए जा रहे थे। मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र राय ने अपने संबोधन में इसके लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में एकता हमेशा बनी रहनी चाहिए क्योंकि कोई भी समाज एकता के बिना अधूरा है।
‘राय महासभा जिला-झांसी’ के संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राजकुमार राय, महिला अध्यक्ष नीतू रायबहादुर राय और युवा अध्यक्ष करन राय ने अपनी-अपनी कार्यकारिणियों के साथ शपथ ग्रहण की। जिला अध्यक्ष राजकुमार राय ने शपथ के बाद सभी को आश्वस्त किया कि वह सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे, और समाज के निर्धन परिवारों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना एवं उनकी कन्याओं की शादी करवाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।
इससे पूर्व अखिल भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने राय महासभा के मुख्य संरक्षकों रामस्वरूप राय कक्का एवं श्रीराम राय ने अन्य अतिथियों के साथ भगवान गणेश एवं भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का पूजन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम में कलचुरी कलार महासभा ग्वालियर के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शिवहरे एवं महामंत्री रघुवीर राय, महासभा की संरक्षक श्रीमती सुमन राय, राय समाज दमोह के जिला अध्यक्ष संजय राय, ‘जय महिष्मति’ फेम फिल्म निर्देशक रामशंकर शिवहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र राय ने राय महासभा की जिला कार्यकारिणी के साथ ही महिला एवं युवा इकाई की कार्यकारिणी को भी पद की शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी निम्न प्रकार हैः-
राय महासभा जिला-झांसी की मुख्य इकाई
जिलाध्यक्ष राजकुमार राय, महामंत्री रामेश्वर राय एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मनीराम राय ‘मनी’, सह-कोषाध्यक्ष हेमंत राय को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अमित राय पार्षद, सर्वेश राय प्रधान, डॉ० राजेन्द्र सिंह राय, डॉ० आर०एन० राय, राजकुमार राय, कमलेश राय, प्रमोद राय, गिरिजा शंकर राय, अमन राय पूर्व पार्षद, राजेश राय एल०बी०एम०, कमलदीप राय, सूर्यप्रकाश राय एडवोकेट, विनित राय, रंजीत राय, केदार राय, बन्टी राय, प्रमोद राय गणेश विहार सुनील राय, उमाशंकर राय, शक्ति राय को शपथ दिलाई गई। जिला मंत्री/सचिव के पद पर राजकुमार राय राजू, शालिगराम राय, गिरजेश राय, सुनील राय, अमित राय, रामअवतार राय एडवोकेट, रितेश राय बडौरा ने शपथ ली। सहसचिव पद पर राहुल राय, विशाल राय, सुनील राय, राजेश राय ने शपथ ली, वहीं संगठन मंत्री के पद पर आशु राय, कपिल राय, रोहित राय, अनिल राय आर०टी०ओ० संजीव राय, राधिका ओरचिट, संजीव राय (संजू) को शपथ दिलायी गई। सांस्कृतिक मंत्री पद पर नीलू राय, हरीश राय, राजेश राय, संजीव राय किराना, सचिन राय, को शपथ दिलायी गई, जबकि मीडिया प्रभारी के पद पर संतोष कुमार राय को शपथ ग्रहण करायी गई।
राय महिला महासभा की कार्यकारिणी
नीतू रायबहादुर राय को अध्यक्ष, ममता राय को उपाध्यक्ष, रीना राय को सचिव, रितु राय को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी सदस्य में वर्षा राय, मायावी राय, माला राय, गायत्री राय, कुमुद राय, सुनीता राय, काजल राय, वैशाली राय, राजकुमारी राय, शिल्पी राय, प्रभा राय, स्वाती राय, मिनी राय, नीलम राय, वन्दना राय, उषा राय, सीमा राय, कमलेश राय, ज्योति राय हंसारी, हेमा राय, जानकी राय, रिमी राय, जनक राय, महक राय, नीलू राय, रेखा राय, सीमा राय, उषा राय, टिकल राय, मोहिनी राय, को शपथ ग्रहण करायी गई।
राय युवा महासभा झॉसी की कार्यकारिणी
करन राय को जिलाध्यक्ष, हिमांशु राय
को महामंत्री, ईशू राय को कोषाध्यक्ष और अजय राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इनके अलावा हर्षजीत राय, सक्षम राय, अंशुल राय को उपाध्यक्ष के पद पर, अनुज राय, अमन राय को मंत्री के पद पर एवं उमंग राय को मीडिया प्रभारी के पद पर शपथ दिलायी गई।
समारोह में शिवहरे समाज के अध्यक्ष केशव शिवहरे संरक्षक जुगल किशोर शिवहरे, भूपेन्द्र गुप्ता जी, चिमन लाल शिवहरे अपने सैकडो समाज के साथियो के साथ उपस्थित रहे
ओमहरे समाज से जगमोहन महाजन पत्रकार अपनी पूरी कार्यकारिणी व समाज के लोगो के साथ उपस्थित रहे।
सहस्त्रबाहु सेवा समिति से शालिगराम राय, वृजेश राय, बबलू राय, अमित राय, मोहित राय, रामबाबू शिवहरे, राजेश राय बरूआसागर आदि लोग उपस्थित रहे। ‘के. कल्चुरी कलार सर्ववर्गीय समाज’ के अध्यक्ष भारत भूषण राय, कोषाध्यक्ष हेमंत राय, महामंत्री राहुल शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सुभाष चन्द्र राय एडवोकेट, संतोष राय पूर्व प्रधान, संरक्षकगणो में राजेन्द्र राय मऊरानीपुर, रामकृपाल राय, रामकिशोर राय एडवोकेट, रामबाबू महाजन, रामस्वरूप राय शिवाजी नगर, डॉ. आरएन राय उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरान्त नवर्निवाचित अध्यक्ष राजकुमार राय, महामंत्री रामेश्वर राय, महिला अध्यक्ष नीतू रायबहादुर राय, युवाध्यक्ष करन राय का सभी ने फूल माला वुके देकर स्वागत-सम्मान दिया। युवा अध्यक्ष करन राय को आधा किलो का चॉदी का मुकुट पहनाकर विशेष रूप से सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत पर कई सवाल; 17

वुमन पॉवर, शिक्षा/करियर, समाचार, समाज

रायफल शूटर आशी चौकसे ने एशियन गेम्स में जीता

समाचार

आगराः श्रीमती गीता गुप्ता की उठावनी 28 सितंबर को

समाचार

आगराः श्री वेदप्रकाश गुप्ता की उठावनी 27 सितंबर को