ग्वालियर।
एक लंबे अंतराल के बाद ‘कलचुरी महासंघ ग्वालियर’ ने शहर में ‘विवाहयोग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ कराने का निर्णय किया है। आगामी 25 अक्टूबर को लश्कर में जीवायएमसी मैदान में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में कलचुरी समाज के 500 से अधिक युवक-युवतियों के वैवाहिक परिचय मंच से कराने औऱ एक हजार से अधिक बायोडेटा प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है। कलचुरी समाज का राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल ‘शिवहरेवाणी’ इस आयोजन में मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहेगा।
कलचुरी महासंघ ग्वालियर के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावक अपने विवाहयोग्य बच्चों का फोटो सहित बायोडेटा ग्वालियर में नई सड़क स्थित शारदा होटल पर बायोडेटा जमा कर सकते हैं। अथवा उन्हें (यानी सतीश जायसवाल को) उनके मोबाइल नंबर- 9993026007 पर अथवा महासंघ के महामंत्री देशराज महाजन को उनके मोबाइल नंबर-9039587937 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। इनके अलावा शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू को उनके मोबाइल नंबर-8218069962 पर भी बायोडेटा सेंड कर सकते हैं। श्री जायसवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। प्राप्त सभी बायोडेटा को वैवाहिक पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा जिसका विमोचन परिचय सम्मेलन में होगा। बायोडेटा भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। अध्यक्ष भजनलाल राय ने बताया कि जल्द ही बैठक कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

महासंघ ने अपना कुनबा बढ़ाया
परिचय सम्मेलन से पूर्व महासंघ ने अपना कुनबा बढ़ाते हुए ग्वालियर के प्रतिष्ठित शिवहरेबंधु बालकिशन शिवहरे को अपना संरक्षक बनाया है। बीते रोज शारदा होटल में संस्थापक सतीश जायसवाल ने श्री शिवहरे को श्री सहस्रबाहुजी का लॉकेट पहनाकर महासंघ में उनका स्वागत किया। इस मौके पर महामंत्री देशराज महाजन और कोषाध्यक्ष राकेश शिवहरे ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राय एवं संजय शिवहरे, उपाध्यक्ष महेश जायसवाल, योगेश जायसवाल, सचिव महेंद्र राय, युवा अध्यक्ष राजेश जायसवाल और युवा सचिव अंकित शिवहरे उपस्थित रहे।












Leave feedback about this