October 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
Uncategorized समाचार

स्व. श्री अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 जुलाई को रक्तदान शिविर; शिवहरे समाज एकता परिषद ने तय किया कार्यक्रम

आगरा।
आगरा मे शिवहरे युवाओं के सामाजिक संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ आगामी 4 जुलाई को अपने संस्थापक-अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। दिल्ली गेट स्थित ‘समर्पण ब्लड बैंक’ यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। विधायक श्री विजय शिवहरे इस शिविर का उदघाटन करेंगे।

‘शिवहरे समाज एकता परिषद आगरा’ ने आगरा के सभी शिवहरे समाजबंधुओं से इस पुण्यकार्य में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। बता दें कि परिषद के संस्थापक-अध्यक्ष श्री अतुल शिवहरे का आकस्मिक निधन गत वर्ष 4 जुलाई को हुआ था। परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री अतुल शिवहरे का महज 39 वर्ष का संक्षिप्त जीवन सामाजिक सेवाकार्यों के प्रति समर्पित रहा है, और उनकी स्मृतियां परिषद को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी। परिषद ने यह भी कहा कि यह पहला रक्तदान शिविर है और अब प्रत्येक वर्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की पुण्यतिथि पर यह आयोजन होता रहेगा।

गत दिवस परिषद की एक बैठक हुई जिसमें रक्तदान शिविर में कम से कम सौ यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संंबंध में परिषद के पदाधिकारी शिवहरे समाज के अन्य सामाजिक संगठनों के नेतृत्व से मिलेगा। बैठक में कहा गया कि शिविर में रक्तदान के इच्छुक समाजबंधु परिषद के संस्थापक/संयोजक अमित शिवहरे (9760885433), कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु शिवहरे (8439474688), वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता (9456251837), महासचिव अंकुर गुप्ता (9119012777) अथवा कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट (9045668584) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;