October 27, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
शिक्षा/करियर

होनहार सिविल इंजीनियर बन गया खबरनवीस; नरेंद्र सिंह तोमर ने किया हिंदुस्तान एक्सप्रेस के संपादक विकास शिवहरे का सम्मान

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से प्रकाशित समाचार पत्र ‘दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस” के संयुक्त संपादक श्री विकास शिवहरे को कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) मध्य प्रदेश ने समाचार योगदान के लिए सम्मानित किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें सम्मान-पत्र प्रदान किया।
बता दें कि श्री विकास शिवहरे जाने-माने संपादक एवं समाजसेवी श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे (मुरैना) के पुत्र हैं। श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे ‘दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस’ के संस्थापक एवं मुख्य संपादक हैं। श्री विकास शिवहरे अपने पिता की शख्सियत से खासे प्रेरित हैं, यही वजह है कि बीटेक (सिविल) करने के बाद भी उन्होंने करियर के रूप में पत्रकारिता को ही चुना और अपने समाचार-पत्र की कमान संभाली और बहुत कम आयु में पिता के इस काम में महारत हासिल कर ली। उनके कुशल निर्देशन में ‘दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस’ के सर्कुलेशन में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके अलावा श्री विकास शिवहरे कंस्ट्रक्शन कारोबार से भी जुड़े हैं और ग्वालियर के सिटी सेंटर में अपना एक मॉल बनवा रहे हैं।

ग्वालियर के सनातन मंदिर में नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार मे आयोजित समारोह में कैट मध्य प्रदेश की ओर से श्री विकास शिवहरे को प्रदान किए गए सम्मान-पत्र में लिखा है कि दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस पत्र-समूह के संयुक्त संपादक विकास शिवहरे ने अपने पत्र में हमारी गतिविधियों को हमेशा प्राथमिकता से स्थान दिया है, जिससे कैट को काफी लाभ हुआ। हमें आशा है कि भविष्य में भी हमें विकास शिवहरे व इनके न्यूज पेपर का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा कैट मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री भूरेंद्र जैन एवं महामंत्री श्री रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।

इस मौके पर श्री विकास शिवहरे ने कहा कि हम अपने समाचार पत्र में पूरी निष्पक्षता के साथ समाज के हर वर्ग, हर संगठन, हर क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इसी के चलते हमारे पत्र ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई है। भविष्य में भी इसी तरह जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते रहेंगे। श्री विकास शिवहरे के सम्मान पर उनके पिता श्री चंद्रप्रकाश शिवहरे, मां एवं दोनों बहनों समेत पूरे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों