July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद से मेयर पद के लिए सपा की प्रत्याशी बनीं सावित्री देवी गुप्ता (शिवहरे)

by Som Sahu November 01, 2017  घटनाक्रमराजनीति 442

शिवहरे वाणी नेटवर्क

फिरोजाबाद।

समाजवादी पार्टी ने  फिरोजाबाद के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता श्री राजनारायण गुप्ता (शिवहरे) मुन्नाकी पत्नी श्रीमती सावित्री देवी गुप्ता (शिवहरे) को मेयर पद का दावेदार बनाया है। सावित्री देवी के सपा प्रत्याशी बनने पर आगरा के शिवहरे समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।

बता दें कि श्री राजनारायण गुप्ता (शिवहरे) मुन्नाकाफी समय से सपा से जुड़े  हुए हैं और सपा व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। टिकट के लिए उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री देवी और पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी श्रीमती मीना वर्मा के बीच कड़ी कशमकश चल रही था। लेकिन मंगलवार रात सपा हाईकमान ने श्रीमती सावित्री देवी के नाम पर मोहर लगा दी। सावित्री देवी के नाम की घोषणा होते ही उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई और मिष्ठान्न वितरण हुआ।

श्रीमती सावित्री देवी अब तक स्वयं तो राजनीति में भले ही नहीं रही हों, लेकिन पति श्री राजनारायण गुप्ता (शिवहरे) मुन्नाको उनके राजनीतिक करियर में हमेशा सहयोगी की भूमिका निभाई है। साथ ही मानव सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। महिला शक्ति नाम के संगठन से जुड़कर वे वंचित वर्ग की सेवा करती रही हैं। श्रीमती सावित्री देवी का बचपन औरैया में बीता और विवाह के बाद फिरोजाबाद आईं। श्रीमती सावित्री देवी यूं तो धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं लेकिन राजनीति में पति की सहयोगी रहने के कारण उन्हें फिरोजाबाद की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थितियों की अच्छी जानकारी भी है। उनकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं, दो बेटियों का विवाह हो चुका है।

शिवहरे वाणी से बातचीत में श्रीमती सावित्री देवी अपनी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि शिवहरे समाज और अन्य वैश्य वर्ग के लोगों ने उनसे मिलकर अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह सर्वसमाज को साथ लेकर चलेंगी और मेयर चुनी जाती हैं तो फिरोजाबाद का विकास उनका मुख्य फोकस होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शख्सियत

अनोखा रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक मं दर्ज होंगे फिल्म

वुमन पॉवर

कामिनी शिवहरेः शर्मीली बहू..बन गई ‘बाहुबली’

वुमन पॉवर

रेनू गुप्ता-ए ‘ब्यूटी विद ब्रेन एंड ब्रेवरी’

समाज

सॉरी प्रोफेसर साहब..हमसे वो लम्हा ‘छिन’ गया

समाचार

क्योंकि अब बहुएं नहीं, बेटियां हैं वो; सहस्त्रबाहु जयंती

समाचार

नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक ताकत का अहसास करा