September 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

मंदिर श्री दाऊजी महाराज से विदा हुए गणपति, अगले बरस जल्दी आने का वादा कर जलयात्रा पर निकले

by Som Sahu September 04, 2017  घटनाक्रम 121

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में गणेश चौथ वाले दिन पधारे गणपति सोमवार (4 सितंबर) सुबह प्रस्थान कर गए। दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यें समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु गणपति को विदा करने यमुना तट तक गए, जहां गणपति अगले बरस जल्द आने का वादा करके जलयात्रा पर निकल गए।

सदरभट्टी चौराहा स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज में चल रहे गणेश दरबार में सुबह नौ बजे विशेष हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद समिति के सदस्य गणपति के साथ यमुना तट तक गए। पूर्वाहन करीब ग्यारह बजे गणपति अपनी जलयात्रा पर रवाना हो गए। इससे पूर्व गणपति के प्रवास की अंतिम दिन रविवार की शाम को गणेशजी की महाआरती औऱ महाभोग का आयोजन किया गया था। इसके बाद शाम सात बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला था। गणपति को यमुना तट तक विदा करने वालों में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, सचिव श्री संजय शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्री सुरेशयंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे, वरिष्ठ पदाधिकारी श्री आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे, श्री विजय पवैया समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाज

भोपाल में सहस्त्रबाहु मंदिर के शेड निर्माण के लिए