August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाज

हरियाली तीज पर बरसा भावों का सावन

by Som Sahu July 26, 2017  Uncategorizedघटनाक्रम 703

  • आगरा  मे शिवहरे समाज की महिलाओं ने श्रीदाऊजी मंदिर में मनाया तीज उत्सव
  • नाई की मंडी में युवा शिवहरे महिलाओं ने भी बिखेरी हरियाली रंगत

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानीएक ऐसा दिन जब हरियाली में सिमटी प्रकृति अपने सौंदर्य पर इतराती है, और स्त्रीत्व से गौरवान्वित सोलह श्रृंगारों से सजी नारी के सौंदर्य से मुकाबिल होती है। तब इस महामुकाबलेके सौंदर्य का बखान करने में भाषाशास्त्र का बड़े से बड़ा प्रकांड पंडित भी शब्दों को तलाशता रह जाता है, शब्द मिलते नहीं है। क्योंकि, इस महामुकाबले का मूलभाव स्पर्धा नहीं, प्रेम होता हैअध्यात्मिक प्रेम। प्रकृति स्त्री के सौंदर्य पर रीझती है, स्त्री प्रकृति के सौंदर्य पर, और तब यह महामुकाबलाबन जाता है सौंदर्य का महामिलन। यही होती है अध्यात्मिक प्रेम की महिमा जो आज आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में हरियाली तीज उत्सव में देखने को मिली। सौंदर्य, प्रेम और अध्यात्म का ऐसा सावन बरसा कि रोम-रोम भीग गया। और, ऐसा ही कुछ नजारा था नाई की मंडी स्थित शिवहरे गली में जहां युवा महिलाओं ने तीज पर जमकर धमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शख्सियत

विजय भाईः एक संपूर्ण व्यक्तित्व

समाज

वंचित बच्चों पर बरसाया ममता का सावन

शिक्षा/करियर

सोनल चौकसे को रिसर्च के लिए फ्रांस भेजेगा आईआईटी