July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सिरसागंज में भीषण हादसा; आगरा की श्रीमती रामजानकी शिवहरे की मौत; पांच साल की नातिनी चोटिल; हंगामा

फिरोजाबाद।
सिरसागंज में शुक्रवार दोपहर को हाइवे पर एक खड़े ट्रक मे रोजवेज की तेज रफ्तार बस जा भिड़ी। हादसे में आगरा मे मारुति एस्टेट निवासी श्रीमती रामजानकी शिवहरे पत्नी श्री रमेशचंद्र शिवहरे की मौके पर ही मौत हो गई। रामजानकी की पांच साल की नातिनी इस दुर्घटना में घायल हो गई है। उसे शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर हादसे के बाद बस चालक भाग निकला, लोगों ने कंडक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस कंडक्टर को मेडिकल के लिए शिकोबाहाद के स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। जहां से कंडक्टर भी फरार हो गया। आरोप है कि स्वास्थ्य केद्र के स्टाफ ने मिलीभगत कर कंडक्टर को भगा दिया। समाचार लिखे जाने तक इसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा चल रहा है। उधर, पुलिस ने मृतका के बेटे के मित्र की ओऱ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। श्रीमती रामजानकी अपने पुत्र विवेक गुप्ता की पांच वर्षीय बेटी के साथ किसी कार्यक्रम में इटावा गई थीं। उनके साथ कुछ और भी महिलाएं थीं। आज ये सभी लोग इटावा डिपो की बस में सवार होकर इटावा से आगरा लौट रहे थे। सिरसागंज में शनिदेव मंदिर के बस सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही बस में चीख पुकार मच गई। कई सवारियां घायल हो गईं, इन्हीं में बुरी तरह जख्मी श्रीमती रामजानकी ने मौके पर ही तोड़ दिया। 
हादसे की जानकारी होते ही आगरा से श्रीमती रामजानकी के पुत्र श्री सतीष गुप्ता और विवेक गुप्ता के साथ अंकुर गुप्ता व अन्य लोग सिरसागंज के लिए रवाना हो गए। श्रीमती रामजानकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान