July 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 11 अगस्त को; हिमांशु शिवहरे बने परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष, अंकुर शिवहरे महासचिव

आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरेवाणी के संयुक्त तत्वावधान में पांचवा मेधावी छात्र-छात्रा समारोह आगामी 11 अगस्त को होना तय हुआ है। शिवहरे समाज एकता परिषद की बीते रोज हुई एक बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शिवहरे को परिषद का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि अंकुर शिवहरे के महासचिव बनाया गया है।

परिषद के संस्थापक एवं संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि पांचवा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 11 अगस्त को होगा, जिसमें आगरा और फिरोजाबाद के स्वजातीय मेधावियों का सम्मान होगा। आयोजन स्थल की घोषणा एक-दो दिन में कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय विद्यार्थियों और यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले स्वजातीय बच्चों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पात्र छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका, फोटो, आधारकार्ड को पते व मोबाइल नंबर के साथ 9760885433 (अमित शिवहरे) अथवा 9045668584 (वरुण गुप्ता एडवोकेट) पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु शिवहरे ने बताया कि गत वर्ष विशेष कारणों से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के मेधावी बच्चों का सम्मान नहीं हो सका था। लिहाजा गत वर्ष के सफल छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से कहा कि वे समाज के बीच मौखिक रूप से इस कार्यक्रम का प्रचार करें और मेधावी बच्चों को प्रविष्टियां दाखिल करने के लिए प्रेरित करें। आगरा-फिरोजाबाद का कोई भी मेधावी इस सम्मान से छूटना नहीं चाहिए।

बैठक में परिषद की नवीन कार्यकारिणी भी सर्वसम्मति से निर्धारित कर दी गई। अंशुल शिवहरे अध्यक्ष बने रहेंगे, और कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हिमांशु शिवहरे को सौंपी गई है। अंकुर शिवहरे को महासचिव, डा. गौरव गुप्ता को वरिष्ठ उपाधयक्ष और वरुण गुप्ता एडवोकेट को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुगम शिवहरे को फिरोजाबाद प्नभारी बनाया गया है। नवीन कार्यकारिणी में तरुण शिवहरे, सत्यप्रकाश शिवहरे लाला, सरजू गुप्ता काके भाई, अंकित शिवहरे, उदय शिवहरे, विवेक गुप्ता और पंकज शिवहरे को भी शामिल किया गया है, जिनकी जिम्मेदारियां आगामी बैठक में निर्धारित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान