September 19, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मिसालः सरजू गुप्ता ‘काकभाई’ ने झोपड़-पट्टी के बच्चों के साथ मनाई मैरिज एनीवर्सरी; 26 वर्षों से इस दिन कर रहे रक्तदान

आगरा।
शिवहरे समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री सरजू गुप्ता ‘काके’ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती भावना गुप्ता ने अपनी शादी की 26वीं सालगिरह बड़ी सादगी और सेवाभाव के साथ सेलिब्रेट कर समाज के सामने एक आदर्श मिसाल प्रास्तुत की है। काकेभाई ने एनीवर्सरी-डे 25 फरवरी को पहले रक्तदान किया, और फिर शाम को सड़क किनारे झोपड़-पट्टियों में रहने वाले बच्चों को ट्रीट दी।

कैलाशपुरी निवासी सरजू गुप्ता ‘काके’ ने सादगी औऱ सेवा का यह सिलसिला अपनी पहली सालगिरह से ही शुरू कर दिया था, जिसे अब तक जारी रखे हुए हैं। 25 फरवरी को अपनी 26वीं सालगिरह के सेलिब्रेशन की शुरुआत सुबह एसएन मेडिकल कालेज के ब्लडबैंक में रक्तदान कर की, जैसा कि वह हर बार करते आ रहे हैं। एसएन ब्लड बैंक के अधिकारियों ने श्री सरजू गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सर्टिफिकेट व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। बता दें कि सरजू गुप्ता काकेभाई एसएन मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं।

शाम को काकेभाई आवास विकास कालोनी के सेक्टर-12 में स्थित झोपड़-पट्टी वालों के पास केक औऱ गिफ्ट-पैक लेकर पहुंच गए। काके अंकल औऱ आंटी को देख गरीब बच्चों में खुशी दौड़ गई, और वे उनके इर्द-गिर्द जमा हो गए। काके भाई ने अपने स्कूटर को मेज बना लिया और उसकी गद्दी पर केक रखकर अपनी पत्नी श्रीमती भावना गुप्ता के साथ बच्चों के हो-हल्ले के बीच केक काटा। और अपने साथ लाए बिस्कुट, चॉकलेट, कुरकुरे, नमकीन आदि के पैकेट्स में केक के पीस रखकर बच्चों को वितरित किए।

काकेभाई का कहना है कि वह हर साल झोपड़-पट्टी में रहने वाले बच्चों के बीच ही अपनी मैरिज एनीवर्सरी सेलिब्रेट करते आ रहे हैं। इन गरीब वंचित बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर जिस सुकून का अनुभव उन्हें होता है, उनको वह शब्दों में बय्न नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर, समाचार

Countdown Begins…आगरा में कल होगा शिक्षा का जश्न; भिंड

Uncategorized, समाचार, समाज

ओबीसी सर्टिफिकेट का कब तक इंतजार करेगा शिवहरे समाज;

समाचार, समाज

उज्जैन के कल्याण शिवहरे को ‘शिवहरे शिक्षा रत्न’ और

समाचार

दुखदः आगरा के श्री निर्मल शिवहरे का मुंबई में

वुमन पॉवर, समाचार, साहित्य/सृजन

दीपा के गणपति का अलग ही स्वैग; सात साल

समाचार, समाज

भोपाल के डा. एलएन मालवीय और रामशंकर शिवहरे को