आगरा।
आगरा में शिवहरे युवाओं का संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ आगामी 4 जुलाई को ‘स्व. श्री अतुल शिवहरे’ की स्मृति में दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित करने जा रहा है। दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस बार 80 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य परिषद ने निर्धारित किया है।
यह जानकारी कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु शिवहरे ने शिवहरेवाणी को दी है। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे ने बताया कि परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि पर गत वर्ष 4 जुलाई को पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था जिसमें शिवहरे समाजबंधुओं ने कुल 51 यूनिट रक्तदान किया था। इस बार परिषद ने कम से कम 80 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को परिषद की ओर से आभार-पत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। समर्पण ब्लड बैंक की ओर से परिषद को शिविर में एकत्र ब्लड-यूनिट के बराबर डोनर-कार्ड भी जारी किए जाएंगे जिनके आधार पर जरूरतमनंद को ब्लड बैंक से आकस्मिक रक्त सहायता प्रदान की जा सकेगी।

परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि गत वर्ष शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ था जिस पर ब्लड बैंक की ओर से 51 डोनर कार्ड परिषद को जारी किए गए थे। बीते एक वर्ष में सभी 51 डोनर-कार्ड इस्तेमाल में आ चुके हैं। ये डोनर-कार्ड समाजबंधुओं को आकस्मिक परिस्थितियों में उपलब्ध कराए गए, जो उनके परिवार, रिश्तेदारी, समाज में और कई बार मित्र-मंडली में किसी अपने को तत्काल रक्त सहायता प्रदान कराने का आधार बने।

परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने बताया कि परिषद शिवहरे समाज के लिए एक ब्लड-डोनर ग्रुप का रूप लेता जा रहा है जो आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हाल ही में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य कुशल गुप्ता ने दुर्घटना में घायल परिषद के साथी शिवम शिवहरे को आकस्मिक परिस्थितियों में प्लाज्मा डोनेट किया था। हालांकि साथी शिवम की हालात अभी भी स्थिर बनी हुई है, और हम सब उसकी कुशलता की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि परिषद वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर विचार कर रही है, ताकि समाजबंधुओं को पूरे साल आकस्मिक परिस्थितियो में रक्त सहायता प्राप्त होती रहे, क्योंकि ब्लड बैंक द्वारा दिए जाने वाले डोनर कार्ड केवल छह महीने के लिए वैध होते हैं।

परिषद के महासचिव अंकुर शिवहरे ने बताया कि ब्लड बैंक आयोजन को लेकर परिषद की एक अहम बैठक जल्द बुलाई जाएगी, जिसमें रक्तदान शिविर की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने परिषद की ओर से समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि रक्तदान को महादान मानते हुए अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेट करने रक्तदान शिविर पहुंचे। शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक समाजबंधु 9760885433 (अमित शिवहरे), 9045355486 (अंशुल शिवहरे), 9456251837 (डा. गौरव गुप्ता), 8439474688 (हिमांशु शिवहरे), 9119012777 (अंकुर गुप्ता) अथवा 9045668584 (वरुण गुप्ता एडवोकेट) में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं।















Leave feedback about this