June 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

4 जुलाई के रक्तदान शिविर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; विधायक विजय शिवहरे से मिले परिषद के सदस्य; बैठक में कई निर्णय

आगरा।
आगरा में शिवहरे युवाओं के संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ आगामी 4 जुलाई को ‘स्व. श्री अतुल शिवहरे’ की स्मृति में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में 75 यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक समाजबंधुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बैठक के बाद परिषद के सदस्यों ने विधायक श्री विजय शिवहरे से मुलाकात कर भाजपा के प्रदेश संगठन में लगातार तीसरी दफा मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए उन्हें रक्तदान शिविर में आमंत्रित किया। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रक्तदान शिविर के आयोजन प्रभारी हिमांशु शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि रविवार को हुई बैठक में रक्तदान शिविर की रूपरेखा निर्धारित कर दी गई है। परिषद के पूर्व अध्यक्ष ‘स्व. श्री अतुल शिवहरे’ की दूसरी पुण्यतिथि 4 जुलाई को यह दूसरा रक्तदान शिविर होगा।
अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने बताया कि इस बार रक्तदान के बढ़े हुए लक्ष्य को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम से पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए एक ऑनलाइन फार्म सभी सदस्यों को जारी कर दिया गया है, जो इसे आगे बढ़ाकर अधिकाधिक संभव लोगों का पंजीकरण कराने का प्रयास करेंगे। महासचिव अंकुर शिवहरे ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। रक्तदाताओं एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfK-KtBQt4Wz3iWyrsCKshU6bhFBvWpwqB0O4UFTymbMLDoww/viewform
परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि गत वर्ष प्रथम रक्तदान शिविर में 51 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ था जिसके एवज से समर्पण ब्लड बैंक की ओर से इतने ही डोनर कार्ड परिषद को जारी किए थे और ये सभी कार्ड समाजबंधुओं के माध्यम से आकस्मिक परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों के काम आए।
बैठक के समापन के बाद वहां मौजूद सभी सदस्यों ने होटल मोती पैलेस पहुंचकर विधायक श्री विजय शिवहरे से मुलाकात की और लगातार तीसरी बार प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही रक्तदान शिविर में उन्हें आमंत्रित भी किया। बैठक में कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, विकास शिवहरे (विशाल इंटरप्राइजेज), नवीन शिवहरे, आयुष गुप्ता नानू, कुशल गुप्ता, नीतेश शिवहरे भी उपस्थित रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार, समाज

    काशी में होगी कलचुरी की गूंज; हैहय कलचुरी महासभा

    समाचार

    आगराः श्री जयनारायण शिवहरे ‘व्हिस्की बाबू’ की उठावनी 29

    Uncategorized, समाचार

    शिवहरे युवा कमेटी ने निर्जला एकादशी पर मिल्क-रोज से

    समाचार

    विधायक विजय शिवहरे की प्रदेश मंत्री पद पर ‘हैट्रिक’;

    समाचार

    आगराः निर्जला एकादशी पर 25 जून की शाम को

    समाचार, समाज

    उत्तर प्रदेश में ‘हैहय कलचुरी महासभा’ का विस्तार कराएंगे