July 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विजय शिवहरे को birthday wish करने उमड़े कार्यकर्ता; शिवहरे परिषद ने कटवाया ‘धुरंधर’ केक; 11 करोड़ के कामों का लोकार्पण; पूरे दिन चले सेवा कार्य

आगरा।
विधायक विजय शिवहरे के नार्थ ईदगाह स्थित निवास पर बीती रविवार (12 जुलाई) को दिनभर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा रहा। समर्थकों ने विजय शिवहरे के जन्मदिन को ‘जन कल्याण दिवस’ के रूप में मनाते हुए रक्तदान, वृक्षारोपण, शिक्षा-भंडारा, गौसेवा जैसे सार्थक सेवा-कार्यों से अपने प्रिय नेता के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। कार्यकर्ताओं के ऐसे प्रेम से अभिभूत विजय शिवहरे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के माध्यम से सभी का आभार व्यक्त किया।
हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के सासंद, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और महानगर के सामाजिक, धार्मिक व कारोबारी जगत के नामचीन लोग भी जन्मदिन की बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे। लोगों के आने का सिलसिला शनिवार अर्धरात्रि से शुरू हुआ तो रविवार अर्धरात्रि तक जारी रहा।

इस दौरान विजय शिवहरे ने समर्थकों द्वारा लाए सैकड़ों केक काटे। इनमें तीन फुट का एक ‘धुरंधर’ केक भी था, जिसे शिवहरे समाज एकता परिषद के सदस्य बैंड-बाजों के साथ लेकर पहुंचे थे। परिषद की टीम ने अपने मुख्य संरक्षक श्री विजय शिवहरे को 21 किलो की फूल माला पहनाई और उनके हाथों केक कटवाकर वितरित कराया। परिषद के संरक्षक विकास गुप्ता ‘रामसिया’ के संयोजन में गई टीम में संरक्षक कुलभूषण गुप्ता रामभाई, संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर शिवहरे, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, संगठन मंत्री पंकज शिवहरे, उदय गुप्ता, मयंक गुप्ता (ब्लू हिल्स शूज), कुशल गुप्ता, विवेक गुप्ता, सचिन गुप्ता (आर्या शूज), कुणाल गुप्ता, नीतेश शिवहरे, सुगम शिवहरे लवली, आयुष शिवहरे नानू, अंकित शिवहरे, सुनील गुप्ता समेत कई सदस्य शामिल थे।

शिवहरे समाज की दोनों धरोहरों दाऊजी मंदिर समिति और राधाकृष्ण मंदिर समिति की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विजय शिवहरे से मिलकर जन्मदिन की बधाई दीं। राधाकृष्ण मंदिर के उपाध्यक्ष रिषीरंजन शिवहरे ने विजय शिवहरे से केक भी कटवाया। इस दौरान दाऊजी मंदिर के अध्यक्ष बिजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर के अध्यक्ष अऱविंद गुप्ता, मुकुंद शिवहरे, अशोक शिवहरे अस्सो, कुलभूषण गुप्ता रामभाई, दाऊजी मंदिर के हरीश शिवहरे गुड़ियल, मनोज शिवहरे उपस्थित रहे। फिरोजाबाद से विधायक प्रतिनिधि एवं महानगर मंत्री सौरभ गुप्ता भी इस दौरान मौजूद रहे।

देर रात निवास पर उमड़े कार्यकर्ता
जश्न का सिलसिला तो शनिवार रात 12 बजते ही विजय शिवहरे के निवास पर शुरू हो दिया था। भाजपा के महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय शिवहरे से केक कटवाकर आतिशबाजी की। एक अनुमान के मुताबिक, रात कम से कम 400 कार्यकर्ताओं का हुजूम विजय शिवहरे के घर के बाहर जमा था। इनमें युवा भाजपा नेता सुगम शिवहरे लवली, हर्ष गुप्ता, अमित शिवहरे, विकास गुप्ता शिवहरे समेत शिवहरे समाज के भी कई युवा शामिल थे।

रावली में पूजा अर्चना, फिर गौसेवा
सुबह सात बजते ही विजय शिवहरे के निवास पर आगंतुकों की हलचल शुरू हो गई थी। विजय शिवहरे ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवारीजनों के साथ रावली महादेव की पूजा-अर्चना और अभिषेक कर की। इसके बाद भारद्वाज आश्रम की गौशाला में गऊमाता की सेवा कर उन्हें 56 भोग अर्पित किए। यह आयोजन महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे की ओर से आयोजित किया गया था।

100 यूनिट से अधिक हुआ रक्तदान
सुबह 10 बजे विजय शिवहरे ने अपने आवास पर आयोजित चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। दोनों शिविर शाम पांच बजे तक चले। इस दौरान 100 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ और सैकड़ों लोगों ने अपनी बीमारी के संबंध में निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। रक्तदान में सुगम शिवहरे लवली, अरुण शिवहरे, अरविंद शिवहरे, विशाल शिवहरे, बिंटु शिवहरे, रिषी शिवहरे, आरव शिवहरे ने भाग लिया। सुगम शिवहरे ने 29वीं बार ब्लड डोनेट किया है।

गरीब बच्चों के बीच ‘शिक्षा-भंडारा’
विजय शिवहरे ने ताजगंज स्थित कुष्ठाश्रम में कुष्ट रोगियों की सेवा की। इस दौरान पौधारोपण कर अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया। यहां से वह छावनी विधानसभा क्षेत्र के गयासपुर (राजीव टॉकीज) पहुंचे जहां ‘शिक्षा भंडारा’ का आयोजन कर 101 आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। विजय शिवहरे ने बताया कि कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य में छोटा-सा योगदान देना मेरे लिए अत्यंत संतोष और प्रेरणा का विषय है। यहां से वह अपने आवास गए और वहां 101 महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं।

11 करोड़ के कामों का लोकार्पण
श्री विजय शिवहरे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 11 करोड़ की विधायक निधि से कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, मनकामेश्वर मंदिर के महंत और गुरु का ताल गुरुद्वारे के संत के अलावा भाजपा के प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    दुखदः ताजगंज निवासी श्री दीपेश शिवहरे का निधन; अंतिम

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक

    समाचार

    विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर

    समाचार

    झांसी में अशोक राय ने कराया ‘जय महिष्मती’ का

    समाचार

    दुखदः श्रीमती अनारदेवी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री गोपीचंद गुप्ता)

    शिक्षा/करियर, समाचार

    नाई की मंडी की ग्रेसी शिवहरे बनी आगरा ग्रुप