मथुरा/आगरा।
आगरा के हजारों युवाओं को वित्तीय साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और शेयर मार्केट व स्टॉक ट्रेडिंग के गूढ़-ज्ञान से समृद्ध कर आत्मनिर्भर बनाने वाली ‘स्टॉकएड एकेडमी’ ने अब मथुरा में भी अपनी ब्रांच शुरू कर दी है। स्टॉकएड के एमडी श्री देवांश शिवहरे ने बुधवार को मथुरा के कृष्णानगर स्थित नई ब्रांच का पूर्ण विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया।
बताते चलें कि संजय प्लेस में ब्लॉक-14 (पुलिस चौकी के पीछे) स्थित स्टॉकएड एकेडमी अपनी स्थापना के पांच वर्षों के अंदर 25 हजार से अधिक बच्चों को वित्तीय कौशल प्रदान करने की गौरवशाली उपलब्धि हासिल कर चुकी है। आगरा में शानदार सफलता के बाद बीते काफी समय से मथुरा में भी इसकी ब्रांच शुरू किए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। और, गुरू-पूर्णिमा के पावन दिन यह मौका भी आ ही गया। मथुरा में कृष्णानगर स्थित शंकर विहार में यह ब्रांच खोली गई है।
एमडी श्री देवांश शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि मथुरा में स्टॉकएड एकेडमी को शुरुआत में ही शानदार रेस्पांस मिला है, दो बैच तो ओपनिंग से पहले पहले ही फुल हो चुके हैं। स्टॉकएड ने यहां अपने कुशल और अनुभवी एकेडमिक स्टाफ की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि ‘देश के हर युवा को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और 21वीं सदी के कौशलों से लैस करने’ का सरकार का मिशन ही हमारा भी मिशन है और, इसके लिए हम समर्पित और प्रतिबद्ध रहेंगे।
आगरा में अपने क्षेत्र का शीर्ष इंस्टीट्यूट
बता दें कि श्री देवांश शिवहरे कैलाशपुरी निवासी अधिवक्ता एवं सोशल वर्कर श्री धर्मेश शिवहरे के पुत्र हैं। डीईआई से एमबीए (फाइनेंस) श्री देवांश शिवहरे की मेहनत का ही नतीजा है कि उनका इंस्टीटूयट महज पांच साल के अंदर ‘फाइनेंशियल लिट्रेसी, सॉफ्ट-स्किल्स डेवलपमेंट और शेयर-मार्केट व स्टॉक-ट्रेडिंग’ के क्षेत्र में आगरा के शीर्ष एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के मुकाम पर है। इंस्टीट्यूट से निकले तमाम स्टूडेंट्स या तो अपना काम कर रहे हैं या फिर, स्टॉक-ट्रेडिंग, इनवेस्टमेंट और फाइनेंस से जुड़ी बड़ी-बड़ी कंपनियों में शानदार पैकेज पर लगे हैं।
देवांश ने ‘4-डी पैकर्स’ को भी ऊचाइयों पर पहुंचाया
खास बात यह है कि श्री देवांश शिवहरे एक होनहार बिजनेसमैन हैं और महज 28 वर्ष की आयु में उन्होंने व्यावसायिक शिक्षण के साथ ही पैकेजिंग बिजनेस में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। स्टॉकएड एकेडमी के दो साल बाद उन्होंने ‘4-डी पैकर्स’ के नाम से पैकेजिंग यूनिट शुरू की थी जो आज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी बन चुकी है। ‘4-डी पैकर्स’ देशभर के पांच सितारा होटलों को पैकेजिंग सेवाएं प्रदान करती है।
शिक्षा/करियर
समाचार
स्टॉकएड एकेडमी अब मथुरा में भी; देवांश शिवहरे ने गुरु-पूर्णिमा को कराई ब्रांच की ओपनिंग; पांच साल पहले आगरा से की थी शुरुआत
- by admin
- July 29, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 16 minutes ago














