August 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

झांसी की कलचुरी महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, संगीत, संस्कृति और श्रृंगार के नाम रही सावन की यह शाम

झांसी।
प्रकृति और मनुष्य के बीच एक अटूट संबंध है, और इसीलिए प्रकृति के परिवर्तन मनुष्य के जीवन व स्वभाव में भी झलकने लगते हैं। सावन में प्रकृति जब हरियाली से आच्छादित हो जाती है, तब हर मन मानो मयूर बन जाता है…मयूर यानी सौंदर्य, प्रेम, गीत, संगीत। झांसी की कलचुरी महिलाओं ने सावन की फुहारों के बीच कुछ इसी अंदाज में हरियाली तीज महोत्सव मनाया।
कलचुरी महिला सभा एवं भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में बीते रविवार को होटल प्रभा में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य एवं रंगारंग आयोजन बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश शिवहरे की अगुवाई में आयोजित समारोह का संयोजन श्रीमती ज्योति सोनी एवं श्रीमती निधि राय द्वारा किया गया। श्रीमती सीमा राय एवं श्रीमती नीतू राय विशेष अतिथि के रूप में वहां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती (शिव-गौरी) की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती के साथ हुआ। सभी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर अखंड सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात हरे परिधानों में सज-धजकर आईं महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर पूरा माहौल उत्सवी बना दिया।
उत्सव को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए कई मज़ेदार गेम्स के साथ-साथ विशेष ‘हरियाली क्वीन’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने पारंपरिक साज-श्रृंगार और शैली का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विजेताओं को ‘हरियाली क्वीन’ के ताज एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएँ दीं और जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश शिवहरे ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक श्रीमती ज्योति सोनी एवं श्रीमती निधि राय को धन्यवाद देते हुए सभी को हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज की महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं।
कार्यक्रम श्रीमती उमा गुप्ता, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती डॉ. केस गुप्ता, श्रीमती रजनी महाजन, श्रीमती डॉ. दीपा राय, श्रीमती किरण राय, श्रीमती हेमा शिवहरे, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती निधि राय, श्रीमती नीतू राय, श्रीमती सुमन राय, श्रीमती वंदना राय, श्रीमती डॉली राय, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती रजनी शिवहरे, श्रीमती कविता राय, श्रीमती सुनीता शिवहरे, श्रीमती श्वेता राय, श्रीमती संगम राय, श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती वंदना जायसवाल, श्रीमती वंदना राय, श्रीमती सुलेखा राय, श्रीमती काजल राय, श्रीमती आशा बड़ोनिया, श्रीमती बबली राय, श्रीमती प्रियंका राय एवं श्रीमती शिवी राय आदि सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

पंकज गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ की मथुरा

शिक्षा/करियर, समाचार

नेशनल में गोल्ड जीतकर रहेगी बॉक्सर बिटिया अहाना शिवहरे;

समाचार, समाज

युवा जोश से लबरेज हैं ये ‘बुजुर्ग’; भोपाल में

समाचार

फिरोजाबादः श्री संजीव गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 14 अगस्त

समाचार, समाज

भिंड के शिवहरे समाज ने मेधावी बच्चों का किया

समाचार

फिरोजाबादः श्री शिवम गुप्ता ‘लाला’ (पुत्र श्री दिनेशचंद्र गुप्ता