August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्रीमती उर्मिला देवी शिवहरे की उठावनी 28 मई को आनंदेश्वर मंदिर में

——परिवार की ओर से शोक संदेश——–
अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरी पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी शिवहरे का स्वर्गवास बुधवार दिनांक 26.05.2021 को हो गया है। उनकी उठावनी शुक्रवार, 28 मई 2021 को सायं 4 से 5 बजे ‘आनंदेश्वर मंदिर, आनंदपुरम कालोनी, शाहगंज, आगरा’ पर आगमन-प्रस्थान के आधार पर होगी जिसमें बैठने की कोई बाध्यता नहीं होगी। इस संक्रामक बीमारी से अपनी सुरक्षा के हित में आप नीचे दिए मोबाइल नंबरों पर व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से शोक संवेदनाएं भी प्रेषित कर सकते हैं। 
शोकाकुलः-
सुरेशचंद्र शिवहरे (पति), श्रीमती ऊषा शिवहरे (देवरानी)
विनीता पत्नी स्व. श्री राजू शिवहरे (पुत्रवधु), रवि-अनु (पुत्र-पुत्रवधु), रामू (पुत्र)
आरती-रवि शिवहरे ‘बॉबी’, रचना-अमित (पुत्री-दामाद)
सुबोध-नीलम, राकेश-ममता, नितिन-पूजा, गौरव-अनीता (भतीजे-बहू), अश्वनी-चमन (भांजा-बहू)
अवि, लव्य (पौत्र), लिवांशी (पौत्री), हर्षित, शिव (धेवते)
निवासः बी-41, आनंदपुरम कालोनी, शाहगंज, आगरा। 
संपर्कः- 9557222287, 9639925099, 9837095499, 9837116692
———-

आगरा। 
शाहगंज स्थित आनंदपुरम निवासी श्री सुरेशचंद्र शिवहरे की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी शिवहरे का ब्लैक फंगस से निधन हो गया है। वह एसएन मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस के लिए बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती थीं जहां आज बुधवार दिनांक 26 मई 2021 की सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, श्रीमती उर्मिला देवी बीती 28 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुई थीं, और दस दिन घर में ही उपचार के बाद शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर उन्हें साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह 20 मई को कोरोना मुक्त होकर लौटी थीं। लेकिन, इसके बाद उन्हें ब्लैक फंगस हो गया तो तीन दिन पहले ही उन्हें एसएन में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों