July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

संजय शिवहरे के छोटे भाई अजय शिवहरे का कोरोना से निधन

आगरा।
दाऊजी मंदिर समिति के पूर्व सचिव श्री संजय शिवहरे के भाई श्री अजय शिवहरे का निधन हो गया है। 65 वर्षीय श्री अजय शिवहरे कुछ दिनों से कोरोना से पीड़ित थे और मंगलवार रात अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार 2 दिसंबर की देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
श्री अजय शिवहरे पुत्र स्व. श्री विश्वनाथ शिवहरे पिछले 40 साल से अहमदाबाद में रह रहे थे। वहां उनका आटोपार्ट्स का होलसेल बिजनेस है। आगरा के सेंटजोंस कालेज से बीकॉम करने के बाद वह सीए की पढ़ाई के लिए अहमदाबाद गए थे, और बाद में वहीं सेटल हो गए। वह करीब 15 दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी श्रीमती साधना शिवहरे और पुत्री  सुश्री इशिता शिवहरे को बिलखता छोड़ गए हैं। सुश्री इशिता शिवहरे अहमदाबाद की ही एक बड़ी कंपनी में प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। बीती देर रात श्री अजय शिवहरे के निधन की सूचना मिलते ही उनके बड़े भाई श्री संजय शिवहरे, छोटे भाई श्री विनय शिवहरे औऱ साले श्री दिलीप शिवहरे फ्लाइट से अहमदाबाद रवाना हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान