April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

आज 11 बजे दाऊजी मंदिर में शिक्षा का जश्न; पीसीएस टॉपर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन; इनको मिलेगा ‘शिवहरे गौरव’और ‘शिवहरे सेवा रत्न’ सम्मान भी

आगरा। 
सात…छह…पांच…उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। इंतजार अब कुछ घंटो में सिमट गया है…रविवार 30 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे मंदिर श्री दाऊजी महाराज में समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। शिवहरे समाज एकता परिषद और शिवहरे वाणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में विभिन्न बोर्डों की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में शानदार सफलता अर्जित करने वाले 28 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। 

इस दौरान यूपी पीसीएस-2018 परीक्षा के टॉपर और वर्तमान में एसडीएम सादाबाद श्री विपिन कुमार शिवहरे को ‘शिवहरे गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान वह स्वजातीय बच्चों का करियर संबंधी मार्गदर्शन भी करेंगे। साथ ही प्रशासनिक सेवा में जाने के इच्छुक बच्चे उनसे करियर संबंधी दुविधाओं का समाधान भी ले सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर राजनीति में शिवहरे समाज को मजबूत पहचान देने वाले विधायक (एमएलसी) श्री विजय शिवहरे को भी ‘शिवहरे गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। 

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दाऊजी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे, कलचुरी महासंघ ग्वालियर के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सतीश जायसवाल एवं मध्य प्रदेश में रायसेन जिले की बरेली तहसील के श्री कैलाश राय को ‘शिवहरे सेवा रत्न’ प्रदान किया जाएगा। बता दें कि श्री कैलाश राय कई स्वजातीय लोगों को पुनर्विवाह के पवित्र बंधन में बांधकर उनके एकाकी जीवन में खुशियों के रंग भर चुके हैं। 
इसके अलावा सोनी टीवी के रियल्टी शो ‘इंडियाज ग़ॉट टेलेंट’ के फाइनल तक पहुंचकर अपने परिवार, शिवहरे समाज और आगरा शहर का नाम रोशन करने वाली सुश्री प्रियंका गुप्ता और मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स वर्ग की टॉपर मुरैना की सुश्री खुश्बू शिवहरे को ‘शिवहरे प्रतिभा सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में सिरसागंज नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सोनी शिवहरे, आगरा की जिला सहकारी क्रय विक्रय समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री केके शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे करेंगे। 
शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष श्री अंशुल शिवहरे ने बताया है कि समारोह में सम्मानित होने वाले सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ हर हाल में पूर्वाह्न 11 बजे तक दाऊजी मंदिर सभागार में पहुंचकर अपने आने की सूचना आयोजन समिति को अवश्य नोट करवा दें, ताकि कार्यक्रम के संचालन में सुविधा हो सके। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय समाजबंधुओं से मेधावी बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए कार्यक्रम में पहुंचने का अनुरोध किया है। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान