August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

अनुज शिवहरे शैंकी को वैश्य महासंगठन में यूपी और एमपी का प्रभार

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
युवा नेता अनुज शिवहरे शैंकी को अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन का  राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश की युवा इकाई  का सचिव बनाया है। बता दें कि अनुज शिवहरे शैंकी कांग्रेस के जुझारू युवा नेता है और वर्तमान में राष्ट्रीय युवक कांग्रेस में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव हैं।

admin
अनुज शिवहरे ने अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वैश्य महासंगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे और सगठन नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। वहीं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठऩ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता का भी आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सचिव के अपनी जिम्मेदारी का पूरी कर्मठता से निर्वहन करेंगे और व्यापारियों के अहम मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाएंगे।
बता दें कि अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन बीते वर्ष अप्रैल माह में अलीगढ़ से शुरू हुआ था और संस्थापक अध्यक्ष अंकुर मित्तल के नेतृत्व में एक साल के अंदर प्रदेश स्तर तक इसका विस्तार कर लिया है। अब मध्य प्रदेश में  संगठन का विस्तार करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

शिक्षा/करियर

कॉनरेडियन आइडल बने उत्कर्ष शिवहरे..क्योंकि गाना आता है तो

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप