August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

पितरों को ऐसी विदाई नहीं देखी होगी आपने

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान आपके द्वार पर आने वाले किसी भी अतिथि या जरूरतमंद का अनादर ना करें। हो सकता है आपके पितर कोई रूप धारण कर आपके द्वार पर खड़े हो जाएं। इसीलिए उसे भोजन कराएं, दान करें, उनका सत्कार करें। यह तो है मान्यता। सवाल यह है कि हम किसी जरूरतमंद का अपने द्वार पर ही इंतजार करें। क्या ही अच्छा हो, यदि हम जरूरतमंद के दरवाजे पर जाएं और आदर भाव से उसकी सेवा करें। निःसंदेह अपने बच्चों के इस पुण्य कार्य से पितरों को कहीं अधिक खुशी और संतुष्टी प्राप्त होगा और हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

admin
सोमवार को पितृपक्ष की अमावस्या पर शिवहरे युवाओं ने ऐसे ही अनोखे तरीके से पितरों को भावपूर्ण विदाई दी। श्रीराधे सेवा समिति ने पितृपक्ष की अमावस्या पर निर्धन और वंचितों को भोजन के पैकेट भेंट किये, और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  

admin

श्रीराधे सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सोमवार कोअपराह्न 11 बजे लोहामंडी स्थित शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण पर एकत्र हुए। वहां सभी ने पूजा अर्चना की और प्रभु को भोग लगाया। फिर गऊमाता को भोजन कराया। 

admin
गऊमाता को भोजन कराने के पश्चात समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण भोजन के पैकेट लेकर एसएन मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुए। पैकेट में पूड़ी, सब्जी, आचार और पेठा रखा गया था। 

amin
सबसे पहले एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पर जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इनमें वे लोग भी थे जो अपने मरीजे की तीमारदारी में वहां आए हुए थे। इसके बाद एसएन के टीवी वार्ड के पास बाकी के पैकेट वितरित किए गए। कुल मिलाकर भोजन के 251 पैकेट वितरित किए गए।

admin
वितरण करने वालों में श्रीराधे सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुनील शिवहरे, अध्यक्ष धीरज शिवहरे, उपाध्यक्ष हरीश शिवहरे, सचिव किशन गुप्ता,  कोषाध्यक्ष अखिलेश शिवहरे, कार्यकारिणी सदस्य किशन शिवहरे एवं अमित गुप्ता शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत