August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मंदिर श्री दाऊजी महाराज में दुर्लभ संयोग के बीच पधारेंगे गणपति

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
एंद्र योग, तुला राशि का चंद्रमा, स्वाति नक्षत्र और गुरुवार..। इस बार 13 सिसबंर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक साथ कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग है। ऐसी शुभ वेला में आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में गणपति महाराज पधारेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारी एवं शिवहरे समाज के सदस्य गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे उनकी अगवानी करेंगे और निर्धारित स्थान पर उन्हें विराजेंगे। 

admin
आगरा में सदर भट्टी चौराहा स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने शिवहरेवाणी को यह जानकारी देते हुए बताया कि दस दिनी प्रवास के दौरान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे और सायं 7.30 बजे गणपति भगवान की आरती की जाएगी। प्रतिदिन सायं 4 बजे से उनके दरबार में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

admin

इसी कड़ी में 18 सितंबर को सायं 5 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। उन्होंने आगरा के समस्त शिवहरे बंधुओं से गणपति महाराज की अगवानी, स्थापना एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है। 

admin
श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। लिहाजा गणपति की स्थापना के स्थान में परिवर्तन किया गया है। गत वर्ष गणपति महाराज को हॉल मे स्थापित किया गया था, लेकिन इस बार गणपति महाराज मुख्य मंदिर के सेहन चबूतरे के पास पधारेंगे। वहीं प्रतिदिन उनका दरबार लगेगा। गणपति महोत्सव की व्यवस्था की सभी जिम्मेदारियां प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री आशीष शिवहरे (होटल जिज्ञासा पैलेस) को सौंपी गई है। 

admin
मंदिर परिसर में दस दिन के प्रवास के उपरांत महाराज गणपति महाराज 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर जल यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर समाज के सभी लोग बाजे-गाजे के साथ गणपति महाराज को विदाई देंगे और अगले बरस फिर पधारने की प्रार्थना करेंगे। 
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत