April 20, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबादः स्व. श्री राजनारायण गुप्ता ‘मुन्ना’ की द्वितीय पुण्यतिथि पर 19 नवंबर को मुरुगन ट्रांसपोर्ट पर श्रद्धांजलि सभा

फिरोजाबाद। 
कहते हैं कि जाने वाले चल गए
कहां गए, सब यहीं तो रह गए। 
एक उम्र के बाद तो हर किसी को जाना ही होता है, लेकिन उनकी यादें, बातें यहीं रह जाती हैं। जो लोग अपनी मृत्यु के बाद अच्छे हवालों से याद किए जाते हैं, उन्हीं का जीवन सफल माना जाता है। फिरोजाबाद के स्व. श्री राज नारायण गुप्ता ‘मुन्ना’ को गए आज (19 नवंबर) दो साल हो गए, लेकिन फिरोजाबाद के राजनीतिक और सामाजिक हल्कों में उनकी कमी आज भी महसूस की जाती है, लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।
फिरोजाबाद मे आज उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। शिवहरे समाज एक समिति फिरोजाबाद और मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह श्रद्धांजलि सभा ‘मुरुगन ट्रांसपोर्ट’ के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से होगी। शिवहरे समाज एकता समिति के अध्यक्ष श्री कलम गुप्ता एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा में स्व. श्री राज नारायण मुन्ना के परिवारीजनों के साथ राजनीतिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक जगत में उनके मित्रगण उपस्थित रहेंगे।

श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति ने गत वर्ष फिरोजाबाद महानगर की किसी सड़क या चौराहा का नाम स्व. श्री राज नारायण गुप्ता के नाम पर करने की मांग नगर निगम से करने का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन, किन्हीं विशेष परिस्थितियों के चलते इस दिशा में अब तक कोई प्रगति नहीं हो सकी है। अब समिति नगर निगम से जल्द ही इस संबंध में बात करेगी। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान

    समाचार, समाज

    सबकी मन्नतें सुनकर विदा हुए ‘कान वाले बाबा’; फिरोजाबाद

    समाचार, समाज

    ग्वालियर में भागवत ज्ञान की अमृत-वर्षा में निहाल हो

    समाचार

    आगराः सौरभ गुप्ता (शिवहरे) बने रालोद के युवा महानगर

    समाचार

    आगरा में इटावा के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी होगा