August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गौरव गुप्ता (शिवहरे) को इसलिए बनाया भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष; शिवहरे समाज ने दी बधाई

आगरा।
बीते कोरोना काल के दौरान मावन-सेवा में अग्रणी रहे शिवहरे समाज के युवा सामाजिक कार्यकर्ता गौरव गुप्ता (शिवहरे) को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का आगरा महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरव गुप्ता वर्तमान में काफी समय से भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति पर शिवहरे समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

नाई की मंडी में गुजराती पाड़ा निवासी गौरव गुप्ता पुत्र श्री देवी दयाल गुप्ता इससे पहले भाजपा के मंडल महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। आरएसएस के मिलन प्रमुख और संपर्क प्रमुख का दायित्व भी उनके पास है। उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सांगठनिक स्तर पर सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की रणनीति के अंतर्गत गौरव गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरव गुप्ता ने नई जिम्मेदारी देने के लिए आगरा महानगर भाजपा अध्यक्ष भानु महाजन का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी हित में पूरे समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा उन्हें दिया है। 

गौरव गुप्ता आगरा में शिवहरे युवाओं के संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ से भी जुड़े रहे हैं,  और संस्था के शुरुआती आयोजनों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। कोरोना काल में विस्थापित श्रमिकों और जरूरतमंदों के उन्होंने लगातार दो महीने तक भोजन और पानी की सेवाएं प्रदान कीं। दूसरी लहर में भी जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने, उपचार संबंधी तथा सेनेटाइजेशन कराने में उनके प्रयास सराहनीय रहे। श्री गौरव गुप्ता पेशे से चांदी कारोबारी हैं, और डीडी 92 ब्रांड के नाम से चांदी की पायलें, चेन और ब्रेसलेट्स की होलसेल मैन्युफैक्चरिंग करते हैं। गौरव गुप्ता की नियुक्ति पर दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे और राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता एवं उनकी समस्त कार्यकारिणियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने परिषद के पूर्व पदाधिकारी गौरव शिवहरे को बधाई दी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान