July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

प्रयागराज में जायसवाल क्लब ने विधायक रमेश जायसवाल के सामने रखे 6 सूत्री प्रस्ताव; अनिल जायसवाल बने राष्ट्रीय सचिव

प्रयागराज।
‘जायसवाल क्लब’ अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में छह सूत्रीय प्रस्ताव जारी किए हैं। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने इन प्रस्तावों की सराहना करते हुए भरोसा दिया कि वह सरकार से बात कर इन प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास करेंगे। बैठक में नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया जिसमें अनिल जायसवाल (अहमदाबाद) को राष्ट्रीय सचिव, रविन्द्र जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष, आभा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष तथा सिद्धार्थ जायसवाल को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। 

इससे पूर्व जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आज देश में हमारे कलवार, कलार, कलाल समाज की जितनी आबादी है, उसके अनुरूप हमें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही। इसलिए हमें एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। इसके लिए जरूरी है कि हम और आप मिलकर समाज को एक नई दिशा दें और युवकों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने मुगलसराय से विधायक रमेश जायसवाल के समक्ष छह सूत्री प्रस्ताव रखे जिसे सभी सदस्यों ने अनुमोदित किया। 

जायसवाल क्लब के छह सूत्री प्रस्तावः-
1. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान 4 नए विश्वविद्यालय निर्माण की प्रक्रिया में हैं। इनमें एक विश्वविद्यालय मिर्जापुर में हैं, इसका नामकरण डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल जी के नाम पर किया जाए।                                  
2. मध्य प्रदेश सरकार के तर्ज पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वाराणसी में भगवान सहस्त्रबाहु की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक भूखंड आवंटित किया जाना चाहिए। 
3. उत्तर प्रदेश सरकार भगवान सहस्त्रबाहु जीके नाम पर वेलफेयर बोर्ड की स्थापना हो।                         
4. डा. काशी प्रसाद जायसवाल जी के नाम पर वाराणसी मिर्जापुर के बॉर्डर पर एक द्वार की स्थापना हो।      
5. वाराणसी स्थित गिरजाघर चौराहे का नाम बदल कर भगवान सहस्त्रबाहु जी के नाम पर किया।
6. वाराणसी स्थित अंधरापुल चौराहे का नाम बदल कर डॉक्टर केपी जयसवाल का नाम किया जाए

मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए भरोसा दिया कि वह सरकार से बात कर इनके अनुपालन का प्रयास करेंगे। विधायक ने युवा वर्गों से अपील किया कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी समय निकालें और मिलजुल कर नए समाज का निर्माण करें। गत 24 और 25 फरवरी को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शलभ जायसवाल, उपेन्द्र जायसवाल, जायसवाल महिला क्लब की गुजरात उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा अनिल जायसवाल, संगीता जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, संदीप जायसवाल, विजय प्रकाश, जीडी गुप्ता, आलोक, नमन , संजय, मधुबाला, गोविन्द, उदय शंकर भगत, राजकुमार, रजनी गुप्ता, आर जे नडार तथा प्रदीप गुप्ता आदि।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

शिक्षा/करियर, समाचार

बडोदरा में मेधावी बच्चों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार ही समाज

समाचार, समाज

चकलेश्वर मंदिर की रमणिक वादियों में मौज-मस्ती और दाल-बाटी;

समाचार, समाज

नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

समाचार, समाज

उपन्यासकार चंद्रकिशोर जायसवाल और ब्रिगेडियर डीके अहलुवालिया को ‘कलचुरी