April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

जानिये कौन हैं रानिका जायसवाल और सुमन जायसवाल, नियुक्तियों समाज ने दी बधाई

वाराणसी/लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नई उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में वाराणसी की श्रीमती रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लखनऊ की श्रीमती सुमन जायसवाल को शोध विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि श्रीमती सुमनलता जायसवाल भी मूलरूप से वाराणसी से हीं हैं और वहां से भाजपा के पूर्व सांसद स्व. श्री शंकरलाल जायसवाल की पुत्री हैं। जायसवाल समाज ने भाजपा नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री विजय शिवहरे ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि वाराणसी की श्रीमती रानिका जायसवाल जिले में भाजपा का एक जाना-पहचाना सक्रिय चेहरा है। वह काफी समय से राजनीति और सामाजिक क्षेत्र मे सक्रिय हैं। रानिका जायसवाल भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। चकिया (चंदौली) में पूर्व नगर प्रमुख रहीं। नौगढ़ में महर्षि बाल्मिकी सेवा संस्थान के जरिए आदिवासी बच्चों के उत्थान के लिए काम किया। बीते निकाय चुनाव के दौरान महापौर की टिकट की प्रमुख दावेदारों में एक थीं।

वाराणसी के दीर्घायु अस्पताल के संचालक और जाने-माने सर्जन डा. शिवकुमार जायसवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानिका जायसवाल का आरएसएस के साथ ससुराल और मायके, दोनों पक्षों से पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनके ससुर स्व. श्री बनारसी प्रसाद जायसवालजी प्रमुख संघ विचारकों में शामिल थे। 1970 से 1994 तक वह चकिया (चंदौली) के नगरप्रमुख रहे, और नौगढ़ में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के संस्थापक थे। वह वाराणसी में भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे थे। वहीं उनके ददिया ससुर स्व. श्री लालजी साव भी संघ के प्रमुख विचारक थे और चकिया में आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे थे। 

श्रीमती रानिका जायसवाल ने शिवहरेवाणी को बताया कि संघ से पारिवारिक जुड़ाव ने ही उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। बीएचयू से पुरातन इतिहास में स्नातक रानिका जायसवाल ने महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष बनाए जाने के लिए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। 

भाजपा शोध विभाग की प्रमुख बनाई गईं श्रीमती सुमनलता जायसवाल ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी के हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते रहने का संकल्प व्यक्त किया। 
 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, शिक्षा/करियर

    बडोदरा में मेधावी बच्चों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार ही समाज

    समाचार, समाज

    चकलेश्वर मंदिर की रमणिक वादियों में मौज-मस्ती और दाल-बाटी;

    समाचार, समाज

    नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

    समाचार, समाज

    उपन्यासकार चंद्रकिशोर जायसवाल और ब्रिगेडियर डीके अहलुवालिया को ‘कलचुरी