July 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
धरोहर शिक्षा/करियर समाचार

मुंबई में मेधा का जश्न; जायसवाल समाज ने अपने 10 मेधावी बच्चों को 2100 रुपये की छात्रवृत्ति दी; सीए बनी पूजा गुप्ता को विशेष सम्मान

मुंबई।
मुंबई के जायसवाल समाज ने बीते रविवार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शानदार अंक लाने वाले अपने बच्चों की मेधा का जश्न मनाया। अखिल मुंबई जायसवाल सभा की ओर से आयोजित ‘विद्यार्थी गौरव सम्मान’ समारोह में मेधावी बच्चों को ट्रॉफी  व उपयोगी उपहारों के अलावा दसवीं और बाहरवीं के शीर्ष 5-5 बच्चों को 2100-2100 रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की।
यह कार्यक्रम मुंबई में परेल स्थित गनपत जाधव मार्ग स्कूल में बीते रविवार को हुआ जिसमें दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 47 बच्चों को सम्मान किया गया। जबकि, इस वर्ष फाइनल ग्रुप क्लीयर कर सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) बनने वाली सुश्री पूजा गुप्ता को विशेष सम्मान से नवाजा गया। अपने समाज से सम्मान और प्रोत्साहन पाकर मेधावी बच्चे भी बहुत खुश और उत्साहित नजर आए। अखिल मुंबई जायसवाल महिला सभा की संयोजिका श्रीमती छाया जायसवाल ने शिवहरेवाणी को बताया कि समारोह में प्रत्येक मेधावी बच्चे को एक लैपटॉप बैग, सर्टिफिकेट रखने के लिए एक आकर्षक फ्लैप, छह लांग नोटबुक, प्रशस्ति-पत्र के साथ आकर्षक ट्रॉफी भी दी गई। मेधावी बच्चों के लिए यह स्पेशल डे था, जहां उनकी मेहनत और मेधा को सम्मान मिला। 
‘अखिल मुंबई जायसवाल सभा’ के महामंत्री श्री त्रिलोकीचंद जायसवाल ने शिवहरेवाणी को बताया कि जायसवाल सभा अब तक हर साल अपने किसी न किसी कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मानित करती आ रही है, लेकिन इस बार पहली दफा विशेष रूप से मेधावी बच्चों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया है। संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ती की अध्यक्षता और पूर्व न्यायाधीश डा. संतोष कुमार जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुए ‘विद्यार्थी गौरव सम्मान’ समारोह में जायसवाल समाज की विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि कि अखिल मुंबई जायसवाल सभा का कार्यक्षेत्र मुंबई से 125 किलोमीटर के दायरे में है। लिहाजा इस कार्यक्रम में थाणे, लोनावाला और रायगढ़ समेत कई उपनगरों के मेधावी स्वजातीय बच्चों को बुलाया गया था। अतिथियों ने अपने उदबोधन में मेधावी बच्चों के सम्मान में हुए इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्वजातीय बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध समाजसेवी ईश्वर चंद साव, महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं नंदुरबार जिला परिषद सदस्य श्रीमती सविता जायसवाल,  जिला परिषद संभाजीनगर की आरोग्य एवं शिक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरन जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रध्मुन्न् कुमार सिंह जायसवाल, कृष्नलाल गुप्ता, चुन्नीलाल पटेल, संजय जायसवाल, उमेश जायसवाल,रमेश गुप्ता, गिरजा जायसवाल, प्रदीप जायसवाल की उपस्थित खास रही। व्यवस्थाएं रसिक गुप्ता, श्रीमती छाया जायसवाल, विजयता जायसवाल, सरिता जायसवाल, बीना जायसवाल, कोमल जायसवाल, नीलिमा जायसवाल, अनिता जायसवाल, रेवती जायसवाल, संगीता गुप्ता, रोशन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मनोज जायसवाल माता प्रसाद गुप्ता, सतीश जायसवाल, सचिन जायसवाल आदि ने संभाली। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

शिक्षा/करियर, समाचार

बडोदरा में मेधावी बच्चों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार ही समाज

समाचार, समाज

चकलेश्वर मंदिर की रमणिक वादियों में मौज-मस्ती और दाल-बाटी;

समाचार, समाज

नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

समाचार, समाज

उपन्यासकार चंद्रकिशोर जायसवाल और ब्रिगेडियर डीके अहलुवालिया को ‘कलचुरी