July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

जयपुर से निकलेंगे शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के संकल्प; अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की दो दिनी बैठक 10 सितंबर से

जयपुर।
वर्ल्ड हेरिटेज सिटी में शुमार जयपुर नगरी में कलवार, कलार, कलाल समाज के प्रमुख सामाजिक संगठन ‘अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा’ की कार्यकारिणी बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जयपुर के मानसरोवर स्थित बालाजी बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट में होने वाले होने वाली इस बैठक में कलवार, कलार, कलाल समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान और राजनीतिक चेतना जैसे मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस दो दिनी आयोजन में पहले दिन 10 सितंबर को संगठन की राष्ट्रीय युवा इकाई एवं राष्ट्रीय महिला इकाई की बैठकें होंगी, दूसरे और अंतिम दिन रविवार 11 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होगी जिसमें देशभर से 500 पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की शीर्ष स्वजातीय शख्सियतें भी शिरकत करेंगी।

आपको बता दें कि मौजूदा कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2020 में किया गया था। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो सकती थी। इस वर्ष अप्रैल माह में इंदौर में संगठन के हाईपॉवर कमेटी की बैठक जरूर हुई थी। अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक जयपुर में होने जा रही है। समाचार लिखे जाने तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल (इंदौर), महासचिव अटल कुमार गुप्ता (कोयंबटूर), कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल (दिल्ली), कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार जायसवाल (लखनऊ) जयपुर पहुंच चुके हैं और आयोजन संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजस्थान की जमीन से जुड़े संगठन के पदाधिकारी इस पूरे आयोजन की मेजबानी कर रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय महिला महासचिव माया सुवालका, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष ललित जायसवाल, उत्तमचंद चौधरी, दिलीप सिंह, विजय जायसवाल, कैलाश जायसवाल धनेष्टा और कन्हैयालाल पारेता के निर्देशन में विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि इस मीटिंग में देशभर से लगभग 500 पदाधिकारी भाग लेंगे। मीटिंग में कलवार, कलाल एव कलार समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के साथ ही राजनीतिक चेतना जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चौधरी (राजस्थान), पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल बड़ौदा, भरतलाल जायसवाल इंदौर, ईश्वरचंद जायसवाल मुंबई समेत विभिन्न क्षेत्रों की शीर्ष स्वजातीय हस्तियां शिरकत करेंगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

शिक्षा/करियर, समाचार

बडोदरा में मेधावी बच्चों का सम्मान, शिक्षा-संस्कार ही समाज

समाचार, समाज

चकलेश्वर मंदिर की रमणिक वादियों में मौज-मस्ती और दाल-बाटी;

समाचार, समाज

बक्सर में कलवार समाज ने धूमधाम से मनाई बलभद्र

समाचार, समाज

नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के